फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny-Akshay: गदर 2,ओएमजी 2 की सफलता के बाद एक-दूसरे के गले लगे सनी-अक्षय? यहां जानें वायरल फोटो के पीछे का सच

Mon, 14 Aug 2023 01:50 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर सनी देओल और अक्षय की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें सफेद शर्ट पहने दोनों  एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
सनी देओल और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड के दो दिग्गज स्टार्स सनी देओल और अक्षय कुमार के बीच घमासान मचा हुआ है। जी हां, 11 अगस्त को दोनों ही अभिनेताओं की फिल्में गदर 2 और ओएमजी 2 रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां, एक तरफ सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म 'गदर 2' ने सिर्फ तीन दिन के भीतर बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। तो वहीं, ओएमजी 2 तीन दिन में महज 43.56 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन

'गदर 2' में सनी देओल - फोटो : social media

बॉक्स ऑफिस पर इन स्टार्स के बीच छिड़ी जंग के बीच सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रही इस फोटो में सनी देओल और अक्षय को सफेद शर्ट पहने और एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि दोनों सुपरस्टार एक-दूसरे को उनकी फिल्मों की सफलता के लिए बधाई दे रहे है। इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "अक्षय कुमार और सनी देओल एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।"

अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हालांकि, फिल्में रिलीज होने के बाद दोनों स्टार्स अब तक एक-दूसरे से नहीं मिले हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इंटरनेट पर वायरल हो रही यह तस्वीर फिर कब की है। दरअसल, वायरल हो रही यह तस्वीर साल 2019 की है, जब डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का निधन हुआ था। उस समय दोनों स्टार्स उनके अंतिम संस्कार पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी यह तस्वीर खींची गई थी। बेट्टी कपाड़िया का 80 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया।

Deepika Padukone: दीपिका ने अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए शेयर किया खास पोस्ट, पति को टैग कर दिखाई शादी की झलक

विज्ञापन

सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि डिंपल कपाड़िया अक्षय कुमार की सास हैं और सनी देओल और डिंपल कपाड़िया ने नरसिम्हा, अर्जुन, आग का गोला, मंजिल मंजिल और गुनाह सहित कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। एक्टर अपनी संवेदना व्यक्त करने और डिंपल को इस मुश्किल घड़ी में सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut: लोगों को पसंद नहीं आया 'स्वागतांजलि' गाने में कंगना का डांस? एक्ट्रेस को कर रहे ट्रोल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें