'गदर' फिल्म की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर रिपीट हो रही है। लगभग 12 साल बाद दर्शक सन्नी देओल और अमीषा पटेल को एक साथ देखेंगे। सन्नी और अमीषा को अनिल शर्मा एक साथ फिल्म में लेकर आ रहे हैँ। 'गदर' फिल्म भी अनिल शर्मा की फिल्म थी। फिल्म का नाम 'सिंह साहब द ग्रेट' होगा।
यह फिल्म मूलतः कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू हो जाएगी। इस फिल्म की शूटिंग भोपाल के अलावा मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में होगी। इस फिल्म के 2014 में रिलीज होने की संभावनाएं हैं।
बताते चलें कि 'गदर' फिल्म के बाद अमीषा और सन्नी ने साथ काम नहीं किया है। सन्नी को तो छिटपुट सफलताएं मिलती रहीं हैं पर अमीषा का कॅरियर इस फिल्म के बाद पिक नहीं हुआ। यह देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों की जोड़ी 'गदर' वाली सफलता दोहरा पाएगी या नहीं।