गोविंदा काफी भोले संगति का असर
सुनीता अहूजा और गोविंदा का परिवारिक मामला अब चार दीवारों से बाहर आ चुका है। सुनीता ने आगे कहा कि गोविंदा की संगति बहुत गलत है। एक्टर के आस-पास ऐसे कई लोग हैं जो उन्हें सही रास्ता नहीं दिखाते। यही भी एक कारण है की वह अपने जीवन के सही निर्णय नहीं ले पाते। आगे सुनीता ने यह भी कहा कि गोविंदा काफी भोले हैं। जिस वजह से आस-पास क्या हो रहा है समझ नहीं पाते।
गोविंदा और सुनीता की शादी
गोविंदा और सुनीता अहूजा की शादी को 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। उनके दो बच्चे हैं बेटा यशवर्धन और बेटी टीना। पिछले साल सुनीता ने गोविंदा के अफेयर की बात मानी थी, लेकिन गणेश चतुर्थी पर दोनों ने मिलकर तलाक की अफवाहों को गलत बताया था। मगर फिर भी दोनों के बीच के हालात सुधरते नजर नहीं आ रहें हैं।