फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह ने कर्नाटक हाईकोर्ट में दायर की याचिका, केस रद्द करने की मांग, ‘कांतारा’ फिल्म से जुड़ा है मामला?

Mon, 23 Feb 2026 06:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh Kantara Daiva Row: पिछले साल के आखिर में रणवीर सिंह फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को लेकर हुई एक कट्रोवर्सी का शिकार हो गए। इस मामले को लेकर उन पर केस भी दर्ज हुआ। मामला कोर्ट तक पहुंच गया। अब रणवीर सिंह ने भी कर्नाटक हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। वह यह केस रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह ने कर्नाटक हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें उनके खिलाफ क्रिमिनल केस को रद्द करने की मांग की गई है। यह पूरा मामला ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा-चैप्टर 1 से जाकर जोड़ता है। दरअसल, एक इवेंट के दौरान रणवीर सिंह पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा। उनके खिलाफ इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस केस को रणवीर सिंह रद्द करवाना चाहते हैं। 

विज्ञापन


कोर्ट में रणवीर सिंह के वकील ने क्या दलील दी
कर्नाटक हाईकोर्ट में रणवीर सिंह की लीगल टीम ने कई दलीलें दीं। कोर्ट को बताया गया कि एक्टर फिल्म को लेकर तारीफ कर रहे थे, जो बिल्कुल सच मन से निकली थी। वकील ने कहा कि रणवीर सिंह तो बस फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के एक्टर ऋषभ शेट्टी के अभिनय को सराहा रहे थे। फिल्म के सीन को एक्ट करके दिखा रहे थे। बाद में इस बात को गलत ढंग से पेश किया गया। रणवीर सिंह के वकीलों ने कोर्ट से इस केस में जल्द सुनवाई का निवेदन किया। जिससे कोर्ट सहमत नहीं थी। जस्टिस नागप्रसन्ना ने जल्द सुनवाई की बात पर सवाल उठाया। उन्होंने किसी सेलिब्रिटी केस को खास ट्रीटमेंट मिलने पर चिंता जाहिर की है। 

विज्ञापन

रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कब होगी केस की अगली सुनवाई? 
रणवीर सिंह की लीगल टीम द्वारा बार-बार अपील करने के बावजूद हाईकोर्ट ने कहा कि सुनवाई सामान्य प्रक्रिया के तहत ही होगी। जल्द सुनवाई से कोर्ट ने साफ इंकार कर दिया। अब इस केस की अगली सुनवाई 24 फरवरी यानी कल होगी।

फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर चर्चा में रणवीर सिंह?
पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने छप्परफाड़ कमाई की है। इस फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट भी शेयर की थी। ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट 19 मार्च 2026 है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पिछली फिल्म के कई कलाकार फिर से नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें