फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा: पिता को लेकर बच्चों को कौन सी सलाह नहीं देंगी सुनीता? रिश्ते पर भी बोलीं अभिनेता की पत्नी

Fri, 23 Oct 2026 11:26 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने पति और बच्चों को लेकर एक बात कही है।
  • उन्होंने भावुक होते हुए यह भी कहा है कि जो खुशी वह 40 वर्षों में नहीं दे पाईं, शायद वह कहीं और से मिल रही है। 
  • सुनीता ने एक बात को लेकर जनता को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता गोविंदा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच सुनीता आहूजा ने अपने और गोविंदा के रिश्ते पर बात की है। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें काफी भावनात्मक पीड़ा झेलनी पड़ी हो, मगर वह कभी भी अपने बच्चों से यह नहीं कहेंगी कि वो अपने पिता से दूरी बना लें।
विज्ञापन


अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए सुनीता आहूजा ने कहा कि वह सच बोलती रहेंगी, मामले को ईश्वर पर छोड़ देंगी और विवादों में उलझने के बजाय अपने काम पर ध्यान देंगी। सुनीता ने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि उनके निजी संघर्षों का असर उनके बच्चों-यश और टीना और उनके पिता गोविंदा के बीच के रिश्ते पर पड़े। 
Trending Videos

बच्चों से क्या नहीं कहेंगी सुनीता?
सुनीता ने साफ कर दिया कि चाहे उनके और गोविंदा के बीच कितने भी मतभेद क्यों न हों, वह कभी भी अपने बच्चों से अपने पिता को छोड़ने के लिए नहीं कहेंगी। टॉल टेल्स कोलकाता में आईबीएनएस से बातचीत में सुनीता ने कहा, 'मैं ऐसी इंसान नहीं हूं, जो बच्चों से कहे कि वे अपने पिता को छोड़ दें। यह उनका अपना फैसला है। मेरा मतलब है, ऐसा कहना बेकार है क्योंकि वे उनके पिता हैं। उन्हें भी इस बारे में सोचना चाहिए। सिर्फ महिलाओं को ही क्यों सोचना चाहिए? महिलाएं डिप्रेशन में क्यों जिएं?'

गोविंदा और सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
सुनीता ने कहा कि वह सच बोलेंगी
सुनीता ने यह भी जोर देकर कहा कि वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं और अपनी परिस्थितियों को इस बात पर हावी नहीं होने देंगी कि वह सार्वजनिक रूप से क्या कहती हैं। उन्होंने कहा, 'कोई और मुझे पाल नहीं रहा है। मैं जो हूं, वही हूं। मैं सच बोलूंगी।'

गोविंदा को कोई और दे रहा खुशी
सुनीता ने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते में आई भावनात्मक दूरी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'उन्हें वहां वह खुशी मिल रही है, जो मैं उन्हें 40 वर्षों में नहीं दे पाई। शायद कोई और उन्हें यह खुशी दे रहा है। मुझे ऐसा ही लगता है। ईश्वर उनका भला करे। उन्हें खुश रहने दें। अगर हम इन चक्करों में पड़ेंगे, तो हमारी साख भी जाएगी और हमारा काम भी जाएगा।' 

सलमान खान: ऐश्वर्या राय को छूने पर सुपरस्टार पर भड़के थे निर्देशक, अभिनेत्री ने सुनाया फिल्म के सेट का किस्सा

गोविंदा-सुनीता - फोटो : एक्स
सुनीता ने जनता को कहा धन्यवाद
सुनीता ने कहा कि उन्हें जनता से जो प्यार मिला है, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने कहा 'मुझे जनता से बहुत प्यार मिला है। क्योंकि मुझे नहीं लगता कि आज के दौर में कोई मेरी तरह सच बोलता है। जो किसी अच्छे इंसान को दुख पहुंचाता है, उसे भगवान देख लेंगे। दुनिया जाए भाड़ में। हम अपना काम करते रहेंगे। मेरे लिए इतना ही काफी है।'

सुनीता ने अपनी बात हल्के-फुल्के अंदाज में खत्म की। उन्होंने कहा 'देखिए, मैं कितनी अच्छी अभिनेत्री हूं। जिंदगी में इतना तनाव है, फिर भी मैं हंस रही हूं, है ना?'
विज्ञापन

कब हुई गोविंदा की शादी?
  • गोविंदा ने सुनीता आहूजा से 11 मार्च 1987 को शादी की थी।
  • सुनीता और गोविंदा के दो बच्चे हैं- बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा।
  • दोनों के रिश्ते में पिछले दो वर्षों से खटास है। दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। 
  • सुनीता ने अपने पति गोविंदा पर आरोप लगाया है कि उनका कोमल रानी स्वर्णकार नाम की अभिनेत्री के साथ रिश्ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें