फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Shetty: 'हंटर' की शूटिंग के दौरान घायल हुए सुनील शेट्टी, बोले- 'कोई गंभीर बात नहीं, मैं बिल्कुल ठीक हूं'

Thu, 07 Nov 2024 04:55 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता सुनील शेट्टी अपनी आगामी वेब सीरीज हंटर की शूटिंग के दौरान घायल गए। सुनील शेट्टी ने गंभीर चोट लगने की बात को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोई गंभीर चोट नहीं है, मैं बिल्कुल ठीक हूं।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सुनील शेट्टी अपनी आगामी सीरीज हंटर के सेट पर घायल हो गए। वह अपने शूट के दौरान स्टंट कर रहे थे। इस दौरान उनकी पसलियों में चोट लग गई। हालांकि, खुद सुनील शेट्टी ने अपनी हालत की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गंभीर चोट नहीं लगी है, मैं बिल्कुल ठीक हूं।
विज्ञापन

सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty
स्टंट करते समय घायल हो गए अभिनेता
खबर आई कि हंटर के लिए स्टंट खुद करने के लिए मशहूर शेट्टी चार से पांच स्टंट कलाकारों के साथ एक हाई-इंटेंसिटी फाइट सीन कर रहे थे, तभी एक दुर्घटना हुई। इस सीन में लकड़ी के लॉग को सहारा के तौर पर इस्तेमाल किया गया था, लेकिन गलत समय पर हरकत के कारण लॉग गलती से अभिनेता की पसलियों में जा लगा। इसी घटना में सुनील शेट्टी घायल हो गए।

Salman Somy Ali: 31 साल पहले सलमान की फिल्म से हो जाता सोमी अली का डेब्यू; फिर उसी कहानी पर बनी ऋतिक की फिल्म

सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty
अभिनेता को आई है गंभीर चोट
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी को इस दौरान गंभीर चोट आई हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया, "सुनील गंभीर रूप से घायल हैं। चोट का आकलन करने के लिए डॉक्टर और एक्स-रे मशीन को सेट पर बुलाया गया है। शेट्टी को अभी बहुत दर्द हो रहा है। मुंबई में जो शूटिंग हो रही थी, उसे अब रोक दिया गया है।"
 

TRP This Week: जानिए टॉप 10 सीरियल के नाम, टीआरपी के मामले में आगे बढ़ा 'झनक', उड़ने की आशा आया एक पायदान नीचे

सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty
सुनील शेट्टी ने दी अपनी हालत की जानकारी
सुनील शेट्टी ने लिखा, "मामूली चोट, कोई गंभीर बात नहीं! मैं बिल्कुल ठीक हूं और अगले शॉट के लिए तैयार हूं। सभी के प्यार और देखभाल के लिए आभारी हूं।" वेब सीरीज के सेट पर "मामूली चोट" लगी है, उन्होंने उन खबरों को खारिज कर दिया कि उन्हें गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन

सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे अभिनेता
सुनील शेट्टी अगली बार 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे, जिसमें अक्षय कुमार, दिशा पटानी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता, रवीना टंडन, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े भी नजर आएंगे। हाल ही में आफताब शिवदासानी भी फिल्म की कास्ट में शामिल हुए। अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म सिनेमाघरों में क्रिसमस से पहले 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें