कंगना की फिल्म पर सुनील लहरी ने दी प्रतिक्रिया
बता दें कि कंगना रणौत जल्द ही सीता के किरदार में अपनी अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं। आदिपुरुष पर चल रहे विवाद के बीच टीवी शो रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी ने कंगना की फिल्म से काफी उम्मीदें जताई हैं। हिंदुस्तान लाइव से बात करते हुए सुनील ने कहा, "मुझे कंगना की फिल्म से पूरी उम्मीद है कि वो ऐसा कुछ नहीं करेंगी। वह जो भी करेंगी उससे उस छवि में बढ़ोतरी ही होगी। बाकी लोगों के लिए मैं कुछ कहूंगा। मैं बस अपने तजुर्बे से यह सलाह दूंगा कि अपनी संस्कृति से खिलवाड़ न करें।' आगामी प्रोजेक्ट में सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर सुनील के बयान से जुड़ा एक पोस्ट साझा किया है। इस फोटो में उन्होंने अभिनेता को टैग करते हुए हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया है।
आदिपुरुष ने अब तक की इतनी कमाई
आदिपुरुष की बात करें तो बीते हफ्ते इसे धूमधाम से थिएटर में रिलीज किया गया था। फिल्म में राघव के रूप में प्रभास, जानकी के रूप में कृति सेनन, लंकेश के रूप में सैफ अली खान, शेष के रूप में सनी सिंह और बजरंग के रूप में देवदत्त नागे हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब तक 250 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।
'सीता' में नजर आ सकते हैं विक्रम
वहीं, कंगना की फिल्म सीता द इंकार्नेशन की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन अलौकिक देसाई करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म चियान विक्रम नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, कंगना इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर बिजी हैं। फिल्म में एक्टिंग के साथ वह इसका निर्देशन भी कर रही हैं। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी के रोल में नजर आने वाली हैं।