फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satyaprem Ki Katha: ढोल की थाप पर जमकर थिरके कार्तिक-कियारा, सत्यप्रेम की कथा का 'सुन सजनी' गाना रिलीज

Wed, 21 Jun 2023 04:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुन सजनी गाने में कार्तिक और कियारा दोनों गरबा करते हुए और मस्ती में डूबे नजर आए। गानें में दोनों की केमिस्ट्री भी काफी सिजलिंग लगी। यह गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
विज्ञापन
सुन सजनी गाना रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म सत्यप्रेम की कथा इन दिनों काफी चर्चा में है। यह एक रोमांटिक फिल्म होने वाली है। इसमें कार्तिक और कियारा की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म का गाना 'सुन सजनी' रिलीज हो गया है। इस गाने में कियारा आडवाणी लाल रंग का लहंगा पहनकर गुजराती लुक में नजर आ रही हैं तो वहीं कार्तिक आर्यन गुजराती छोरा बनकर ढोल की थाप पर थिरकते हुए नजर आए। 

विज्ञापन

कैसा है गाना
सुन सजनी गाने में कार्तिक और कियारा दोनों गरबा करते हुए और मस्ती में डूबे नजर आए। गानें में दोनों की केमिस्ट्री भी काफी सिजलिंग लगी। यह गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस गाने में कियारा आडवाणी को देखने के बाद लोगों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। बता दें कियारा और कार्तिक की यह दूसरी फिल्म होने वाली है।

विज्ञापन

कब रिलीज हो रही फिल्म
बता दें कि सत्यप्रेम की कथा इसी महीने 29 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि कार्तिक और कियारा की जोड़ी हिट है। इससे पहले दोनों भूल भुलैया 2 में नजर आए थे। यह मूवी सुपरहिट साबित हुई थी। ऐसे में अब लोगों का ये मानना है कि सत्यप्रेम की कथा भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिससे ये साफ हो गया था कि फिल्म की कहानी काफी इमोशनल होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें