फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुत्थी' ने थामा सोनू निगम का हाथ, कहा सोनू की बातों को धार्मिक रंग ना दें लोग

Wed, 19 Apr 2017 05:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
सोनू निगम के साथ सुनील ग्रोवर
विज्ञापन
अजान को लेकर विवादों में आए सोनू निगम का साथ देने के लिए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी सामने आ गए हैं। बता दें कि सोनू के विवादित अजान वाले बयान  के बाद फिल्म उद्योग से भी उन्हें खरी खोटी सुननी पड़ी थी।
विज्ञापन


हाल ही में अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी उन्हें उनके बयान के लिए आड़े हाथों लिया था। हालांकि इस पूरे मामले पर सुनील ग्रोवर का कहना है कि सोनू निगम कभी भी किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं कर सकते। हमें उनकी बातों का ना तो कोई गलत मतलब निकालना चाहिए ना ही उसे कोई धार्मिक रंग देने की कोशिश करनी चाहिए।
  I know @sonunigam sir he won't hurt anyone's religious sentiments ever. He respects all.Lets not misinterpret n give it a religious tinge. — Sunil Grover (@WhoSunilGrover) April 18, 2017
विज्ञापन



आपको बता दें कि अब तक सोनू मामले में ताजा अपडेट यह है कि औरंगाबाद के बाद अब पानीपत में भी सिंगर सोनू निगम के खिलाफ एफआइआर दर्ज हो गई है। उनके खिलाफ ये एफआइआर धारा 294,295,295A,296,500 और 501 के अंतर्गत दर्ज की गई है।

अजान विवाद तब और गहरा गया जब पश्चिम बंगाल की माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट सैयद शा अली अल कादरी ने सोनू निगम के खिलाफ फतवा जारी किया कि जो भी सोनू निगम का मुंडन कर और जूतों की माला पहनाकर देशभर में घुमाएगा, उसे 10 लाख रुपए इनाम दिया जाएगा।

हालांकि इसके बाद सोनू निगम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर अपनी सफाई पेश की और कहा कि उनकी बात का बतंगड़ बनाया गया। उनका किसी को दुख पहुंचाने का कोई मकसद नहीं था।
विज्ञापन


इसका जवाब देते हुए सोनू निगम ने कहा था कि वो अपने दस लाख रूपए मौलवियों को तैयार करने में लगाएं 

ये भी पढ़े-  अपनी फिल्म के लिए सचिन तेंदुलकर को रजनीकांत से मिला 'खास' तोहफा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें