एआई से भी ज्यादा खतरनाक
प्रोमो में सुनील, कादर खान के लुक में एक सीन रीक्रिएट करते नजर आते हैं। जैसे ही वह कहते हैं, ‘इधर आओ,’ तो अर्चना पूरन सिंह हैरानी से कहती हैं, ‘ओह माय गॉड।’ वहीं डेविड धवन भी कहते हैं, ‘कादर याद आ गया भाई।’
सुनील की इस परफॉर्मेंस को देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए। यूट्यूब पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘दिन-ब-दिन सुनील ग्रोवर एआई से ज्यादा खतरनाक होते जा रहे हैं!’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘कादर खान साहब के रूप में सुनील ग्रोवर।’
इंस्टाग्राम पर भी फैंस ने खूब रिएक्शन दिए। एक फैन ने लिखा, ‘मजा आने वाला है।’ वहीं दूसरे ने कमेंट किया, ‘सुनील भाई की आवाज सच में कादर साहब जैसी लग रही है।’