फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य धर के जन्मदिन पर मिला फैंस को तोहफा, ‘आरी आरी…’ गाना रिलीज; ‘धुरंधर 2’ के सॉन्ग में खूंखार दिखे रणवीर

Thu, 12 Mar 2026 01:41 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar The Revenge Song AARI AARI: जल्द ही फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के जन्मदिप पर ‘धुरंधर 2’ का पहला गाना ‘आरी आरी…’ रिलीज हुआ। गाने में रणवीर सिंह का खूंखार लुक नजर आया।
विज्ञापन
फिल्म 'धुरंधर 2' का गाना 'आरी आरी' हुआ रिलीज - फोटो : youtube@tseries
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘आरी आरी…’ गाना फिल्म ‘धुरंधर 2’ का एंथम सॉन्ग है। फिल्म की कहानी को लेकर यह गाना काफी कुछ बयां कर रहा है। फिल्म में बदला लेने की हद को पार किया जाएगा, यह बात इस गाने में दिखे रहे विजुएल्स से समझ आती है।

विज्ञापन


गाने में खूंखार दिखे रणवीर सिंह 
‘आरी आरी…’ में रणवीर सिंह के अलावा फिल्म ‘धुरंधर 2’ के बाकी किरदारों की झलक भी मिलती है। गाने में फिल्म के कई सीन्स दिखाए जाते हैं, जो ट्रेलर में नहीं थे। इन दृश्यों में रणवीर सिंह का किरदार हमजा बहुत ही खूंखार हो चुका है। वह बुरी तरह से लोगों को मार रहा है। बदला लेने की हर हद को वह पार कर रहा है। 

  


बॉम्बे रॉकर्स के सॉन्ग का नया वर्जन 
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का गाना ‘आरी आरी’ बॉम्बे रॉकर्स बैंड के गाने का नया वर्जन है। नए सॉन्ग का   म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है। इसमें नवतेज सिंह रेहल (बॉम्बे रॉकर्स), खान साब, जैसमीन सैंडलस और सुधीर यदुवंशी ने अपनी आवाज दी है। जबकि रैप वाले हिस्से को रेबल और टोकन ने लिखा और गाया है। गाने के बोल इरशाद कामिल ने बॉम्बे रॉकर्स के साथ मिलकर लिखे हैं। वहीं म्यूजिक स्कोर एडम लुकास ने तैयार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Dhurandhar Vs Toxic: टॉक्सिक के पोस्टपोन होने पर ‘धुरंधर’ के राकेश बेदी ने कसा तंज, कहा- ‘हम तो आ रहे हैं’ 
 
कब रिलीज होगी फिल्म ‘धुरंधर 2’? 

'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे किरदार भी नजर आएंगे। इस फिल्म के गाने 'आरी आरी' से ही अंदाज लग रहा है कि यह फिल्म डबल धमाका करेगी। सोशल मीडिया पर फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर अच्छा-खासा क्रेज देखा जा रहा है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें