फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा से अलग होने के बाद सुनील ग्रोवर के शो का फर्स्ट लुक आउट, शिल्पा शिंदे ने किया शेयर

Wed, 04 Apr 2018 06:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

first look out, shares on
विज्ञापन
1 of 5
टीवी इंडस्ट्री में डॉक्टर गुलाटी के नाम से मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर किसी पहचान के मोहताज नहीं। कपिल शर्मा से विवाद के बाद से चर्चा थी कि वो अपना नया शो लेकर आएंगे। अब उस शो की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है। इस बार उन्हें टीवी अदाकारा शिल्पा शिंदे का साथ मिल चुका है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यह शिल्पा शिंदे का कमबैक शो होगा। इस शो के पहले लुक को शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। शिल्पा ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, 'जीवन में न रीप्ले होता है, न थर्ड अंपायर और न ही सेकेंड इनिंग इसलिए खुश रहें और सबको खुश रखें. उम्मीद है कि लोगों के मनोरंजन की इस छोटी सी कोशिश में हम कामयाब होंगे और हर चेहरे पर मुस्कान ला सकेंगे. सुनील ग्रोवर के साथ काम करना मज़ेदार अनुभव है।
 
विज्ञापन

3 of 5
बीते दिनों सुनील ग्रोवर और महेंद्र सिंह धोनी की इस तस्वीर के सामने आते ही क्रिकेट और कॉमेडी के फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ गई धी। धोनी ने सुनील के शो के लिए प्रोमो शूट किया था। माना जा रहा है कि वह शो के पहले मेहमान होंगे।

4 of 5
खबर है कि जिस एपिसोड में धोनी मेहमान होंगे, उसमें कपिल देव और वीरेंद्र सहवाग भी नजर आएंगे। इस शो को कपिल शर्मा के शो की क्रियेटिव डायरेक्टर रह चुकीं प्रीति सिमोन्स अपने प्रोडक्शन हाउस 'लिल फ्रोडो प्रोडक्शंस' के बैनर तले प्रोड्यूज करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरतलब है कि आईपीएल के पिछले सीजन में यूसी ब्राउजर के एक शो के लिए सुनील ग्रोवर ने सनी लियोन के साथ मिलकर क्रिकेट कमेंट्री की थी। बता दें कि आईपीएल 11 का आगाज 7 अप्रैल से होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें