माना के लिए सुनील का पोस्ट
सुनील ने आज इंस्टाग्राम पर पत्नी माना के साथ बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, "कोई शब्द नहीं, बस गले लगना... 16 से 60 साल तक आपके साथ... दोनों को लगता है कि वे भाग्यशाली हैं... जन्मदिन की बधाई, पत्नी माना।" इस पोस्ट के शेयर करते ही कई सेलेब्स और फैंस ने माना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 'बॉर्डर 2' की निर्माता निधि दत्ता ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए। एक्ट्रेस संगीता बिजलानी, एक्टर संजय कपूर और सोनू सूद ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो माना', सुनील और माना की बेटी अथिया शेट्टी ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए। एक्टर आशीष चौधरी ने लिखा, 'सबसे खूबसूरत। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं..',
सुनील का करियर
सुनील शेट्टी जल्द ही फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में सुनील के अलावा उनके बेटे अहान शेट्टी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सुनील और अहान के अलावा फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। 'बॉर्डर 2' के अलावा सुनील फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में भी नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Baaghi 4 Song: 'बागी 4' का गाना 'बहली सोहनी' हुआ रिलीज, नजर आई टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू की सिजलिंग केमिस्ट्री