फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suniel Shetty: फिल्म हेरा-फेरी पर बोले सुनील शेट्टी, ‘इस जनरेशन के बच्चे मुझे नहीं, ‘श्याम’ को पहचानते हैं’

Sun, 27 Jul 2025 02:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुनील शेट्टी ने अपने करियर में अलग-अलग तरह के किरदार किए हैं। मगर आज की जनरेशन इस एक्टर को ज्यादा पहचानती नहीं है। हाल ही में इस बारे में सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में अपनी फीलिंग्स शेयर कीं। साथ ही ‘हेरा फेरी’ के अपने आइकॉनिक रोल श्याम के बारे में भी चर्चा की।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@suniel.shetty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘हेरा फेरी’ में सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार की तिकड़ी ने अभिनय का ऐसा रंग जमाया कि आज भी दर्शक इनके निभाए किरदारों को याद करते हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी ने फिल्म ‘हेरा फेरी’ के अपने किरदार श्याम के बारे में विस्तार से बात की। उनका कहना है कि आज की जनरेशन उन्हें नाम से नहीं किरदार से ज्यादा पहचानती है। 

सुनील शेट्टी बोले- ‘बच्चे मुझे श्याम के किरदार से पहचानते हैं’  

विज्ञापन

पिंकविला लाइफस्टाइल से की गई हालिया बातचीत में सुनील शेट्टी कहते हैं, ‘आज की जनरेशन मुझे नहीं पहचाती हैं लेकिन जब उनकी मम्मी ‘हेरा फेरी’ के श्याम का नाम लेती है, तो बच्चे मुस्कुराने लगते हैं। मैं सुनील शेट्टी नहीं ‘हेरा फेरी’ के श्याम के तौर पर नई जनरेशन में पहचाना जाता हूं। आज की जनरेशन ने मेरी फिल्में नहीं देखी हैं। लेकिन जब ‘श्याम’ का किरदार बता दो तो वह मुझे पहचान लेते हैं।’  

डायरेक्टर के विजन के कारण किरदार यादगार बनते हैं 
सुनील शेट्टी आगे कहते हैं, ‘बच्चे किसी कैरेक्टर से ही रिलेट करते हैं और यह तब हो पाता है, जब एक कमाल का डायरेक्टर अपनी कहानी और किरदार को बेहतरीन तरीके से पेश करता है। ‘हेरा फेरी’ का तो म्यूजिक भी कमाल का था, इसमें जो गाना ‘पो पो…’ था वह भी यूनीक था। इसी तरह से ‘धड़कन और ‘बॉर्डर’ के गाने भी लोगों को याद रहते हैं। आज आप ‘संदेश आते हैं…’ सॉन्ग कहीं प्ले कीजिए लोग रोने लगते हैं, इमोशनल हो जाते हैं। इस तरह हमारे किरदार, पुराने गाने लोगों से जुड़ जाते हैं।’ 

विज्ञापन

 


ये खबर भी पढ़ें: Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' को लेकर अक्षय कुमार ने दी बड़ी अपडेट, कानूनी कार्रवाई पर भी बोले 

‘हेरा फेरी 3’ में नजर आएंगे सुनील शेट्टी 
‘हेरा फेरी 3’ को लेकर काफी चर्चा है, इस फिल्म का हिस्सा भी सुनील शेट्टी हैं। इसके अलावा वह एक फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे। हाल ही में सुनील शेट्टी की एक फिल्म ‘केसरी वीर’ भी रिलीज हुई, इसमें उन्होंने एक योद्धा का रोल किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें