फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rinke Khanna: राजेश खन्ना की तरह छोटी बेटी को नहीं मिली शोहरत, 21 साल पहले फिल्मों से दूर होकर कहां गईं रिंकी?

Sun, 27 Jul 2025 07:30 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rinke Khanna Birthday: राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की छोटी बेटी रिंकी ने भी अभिनय करने का सपना देखा था। बड़े पर्दे पर छा जाने की ख्वाहिश लिए वह बॉलीवुड में आईं। लेकिन कुछ साल में ही रिंकी का करियर ग्राफ ऐसे नीचे गिरा कि उन्होंने एक्टिंग करना ही छोड़ दिया। लगभग 21 साल से वह बड़े पर्दे से दूर हैं। आज रिंकी खन्ना का जन्मदिन (27 जुलाई 1977) है। इस मौके पर इस एक्ट्रेस के करियर, पर्सनल लाइफ पर एक नजर।
विज्ञापन
राजेश खन्ना की छोटी बेटी रिंकी खन्ना - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादगी से भरा चेहरा, प्यारी सी मुस्कान और सुपरस्टार राजेश खन्ना की फिल्मी विरासत लिए रिंकी खन्ना ने बॉलीवुड में कदम रखा था। बड़ी बहन ट्विंकल भी फिल्मों में सक्रिय थीं। लेकिन रिंकी के हिस्से वह शोहरत ना आ सकी, जाे पिता राजेश खन्ना और मां डिंपल कपाड़िया ने देखी। चंद फिल्में करके रिंकी बॉलीवुड से दूर हो गईं। जानिए, अब वह कहां हैं? वह एक्टिंग छोड़कर क्या कर रही हैं? हाल-फिलहाल रिंकी अपनी बेटी नाओमिका के कारण क्यों चर्चा में आईं? 

 

विज्ञापन

फिल्म 'प्यार में कभी कभी' - फोटो : एक्स (ट्विटर), पोस्टर- IMDB

डेब्यू फिल्म के लिए फिल्मफेयर नॉमिनेशन 
साल 1999 में फिल्म ‘प्यार में कभी कभी’ से रिंकी खन्ना ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म में रिंकी ने खुशी नाम का किरदार निभाया। फिल्म के कुछ गाने जो रिंकी पर फिल्माए गए वो काफी फेमस हुए, इसमें ‘मुसु मुसु हासी देऊ मलाई लाई, मुसु मुसु हासी देऊ, जरा मुस्कुरा दे मुस्कुरा दे, जरा मुस्कुरा दे ए खुशी…’  और ‘वो पहली बार हम मिले…’ जैसे गीत शामिल रहे। इस फिल्म के लिए रिंकी को फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट फीमेल डेब्यू का नॉमिनेशन भी मिला था। 

गोविंदा, रिंकी खन्ना और सलमान खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)

गोविंदा और सलमान खान जैसे स्टार संग की एक्टिंग 
आगे चलकर भी रिंकी खन्ना ने सिर्फ आठ फिल्मों में काम किया। इसमें गोविंदा के साथ फिल्म ‘जिस देश में गंगा रहता है’ की। करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ में रिंकी ने तुषार कपूर के किरदार की बहन का रोल किया। एक तमिल फिल्म ‘मजनू’ की। सलमान खान के साथ फिल्म ‘ये है जलवा’ की। साथ ही ‘मैंगो सूफले’, ‘प्राण जाए पर शान ना जाए’, ‘झंकार बीट्स’ और ‘चमेली’ जैसी फिल्मों में लीड या सपोर्टिंग रोल किए। रिंकी की आखिर फिल्म ‘चमेली(2004)’ थी, इसमें करीना कपूर लीड रोल में नजर आईं और रिंकी ने सपोर्टिंग रोल किया। 

फिल्मों से दूर फैमिली लाइफ में व्यस्त हैं रिंकी खन्ना - फोटो : एक्स (ट्विटर), @naomika14

करियर के फ्लॉप होने पर घर बसा लिया 
रिंकी खन्ना के पूरे करियर में बस नौ ही फिल्में हैं। इन फिल्मों ने एक कलाकार के रूप में पहचान दी, मगर वह बॉलीवुड में स्टार नहीं बन सकीं। ऐसे में रिंकी ने साल 2003 में बिजनेस मैन समीर सरन से शादी कर ली, इसके बाद वह लंदन में जाकर रहने लगीं। रिंकी के दो बच्चे हैं। वह फिल्मों से दूर अपनी फैमिली लाइफ में पूरी तरह से व्यस्त हैं। 

विज्ञापन

रिंकी खन्ना, डिंपल कपाड़िया और नाओमिका सरन - फोटो : इंस्टाग्राम@naomika14
बेटी नाओमिका के कारण चर्चा में आईं रिंकी खन्ना 
हाल ही में जब अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का प्रीमियर हुआ तो डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल खन्ना के साथ रिंकी खन्ना की बेटी नाओमिका भी नजर आईं। बताते चलें कि अक्षय खन्ना, रिंकी के जीजा हैं। अक्षय कुमार की फिल्म के इवेंट पर सबसे ज्यादा चर्चा नाओमिका की खूबसूरती की रही। रिंकी जैसी सादगी नाओमिका के चेहरे पर नजर आती है। नाओमिका के कारण ही सोशल मीडिया पर अचानक रिंकी खन्ना भी चर्चा में आ गई थीं। हाल ही में रिंकी को भी अपनी मां डिंपल कपाड़िया के साथ मुंबई में भी देखा गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें