अहान की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में नाकामयाब रही, लेकिन वे दर्शकों के दिलों में अपने लिए जगह बनाने में कामयाब रहे। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही अहान एक बार फिर से बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी करने वाले हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी एक बार फिर से बड़े पर वापसी करने की तैयारी में जुटे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अहान शेट्टी ने तेलुगु फिल्म की रीमेक 'तड़प' से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया नजर आई थीं। अहान की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में नाकामयाब रही, लेकिन वे दर्शकों के दिलों में अपने लिए जगह बनाने में कामयाब रहे। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही अहान एक बार फिर से बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी करने वाले हैं।
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म से होगी वापसी?
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने जब बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था तब लोगों को उम्मीद थी कि वे भी अपने पिता की तरह एक्टिंग में माहिर होंगे। अहान ने एक हद तक इस बात को सही भी साबित किया। अपनी पहली फिल्म 'तड़प' में उन्होंने जिस तरह का एक्शन किया था, लोग उसे देख कर दंग रह गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अहान, साजिद नाडियाडवाला की एक हाई एक्शन फिल्म से बॉलीवुड में एक बार फिर से अपनी वापसी करने को तैयार हैं। साजिद, अहान की फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं।
अहान शेट्टी पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अहान को कई बड़ी फिल्मों के लिए अप्रोच किया गया है। जल्द ही इन फिल्मों के बारे में वे आधिकारिक घोषणा करने वाले हैं। इन चार फिल्मों में से एक फिल्म की शूटिंग की शुरुआत इस महीने के अंत तक शुरू होने की सम्भावना है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अहान शेट्टी इन दिनों अपने काम पर काफी फोकस कर रहे हैं। वहीं, पिछले महीने उनके ब्रेकअप की खबर आई थी। हालांकि अभिनेता ने औपचारिक रूप से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। वे पिछले कई सालों से वे तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे थे।