भोजपुरी सिनेमा इन दिनों अपने दो सुपरस्टार की जंग की वजह से चर्चा में बना हुआ है। इस इंडस्ट्री के दो अभिनेता यानी खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के विवाद को कोई भी अनजान नहीं है। बीते काफी समय से दोनों के बीच अनबन चल रही है और अब इस दोनों का विवाद एक लेवल ऊपर पहुंच गया है। खेसारी लाल और पवन सिंह खुलकर एक-दूसरे पर बयान दे रहे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि दोनों के विवाद में उनके फैंस भी कूद पड़े हैं, जिस वजह से इस विवाद ने एक अलग ही रूप ले लिया है। भोजपुरी सिनेमा अब दो गुटों में बंट चुका है। इतना ही नहीं, अब इस विवाद में जातिवाद ने भी एंट्री ले ली है, जिसका नुकसान दूसरे कलाकारों को भुगतना पड़ रहा है।