फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suniel Shetty: 'आजकल मैं कम खाता हूं', टमाटर की बढ़ती कीमत से सुनील शेट्टी भी हुए परेशान

Wed, 12 Jul 2023 06:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुनील आमतौर पर एक ऐप के माध्यम से फल और सब्जियां खरीदते हैं। इस पर बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि उन ऐप्स पर कीमतें आमतौर पर जेब के काफी अनुकूल होती हैं।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनील शेट्टी अपने अभिनय के अलावा बेबाकी से हर मुद्दे पर बात करने के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया है कि टमाटर की बढ़ती कीमत का उनकी निजी जिंदगी पर भी असर पड़ा है। एक अभिनेता और रेस्तरां मालिक के रूप में उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए बताया कि कैसे कीमतों में उछाल ने उन्हें टमाटर खरीदते समय समझौता करने के लिए मजबूर किया है। सुनील ने यह भी बताया कि वह खंडाला में अपने फार्महाउस पर विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों की खेती करते हैं।

विज्ञापन

Shahrukh Khan: शाहरुख ने सबसे पहले सलमान को दिखाया था जवान का ट्रेलर, पहला टिकट बुक करने के लिए दिया धन्यवाद

'आजकल कम खाता हूं टमाटर'
आजतक से बात करते हुए सुनील ने कहा कि उनकी पत्नी माना शेट्टी ताजगी सुनिश्चित करने के लिए एक या दो दिन के लिए सब्जियां खरीदना पसंद करती हैं। हालांकि, टमाटर की बढ़ती कीमतों का असर उनकी रसोई पर भी पड़ा है। सुनील ने कहा, “हम ताजी उगी हुई चीजें खाने में विश्वास करते हैं। टमाटर के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं और इसका असर हमारी रसोई पर भी पड़ा है। आजकल मैं टमाटर कम खाता हूं। लोग सोच सकते हैं कि चूंकि मैं सुपरस्टार हूं, इसलिए ये चीजें मुझ पर असर नहीं करेंगी, लेकिन यह सच नहीं है, हमें ऐसे मुद्दों से भी निपटना होता है।”
Jawan Song Shooting: दुबई में शूट नहीं होगा फिल्म ‘जवान’ का आखिरी गाना, सोमवार से यहां चल रही शूटिंग

खरीदारी के लिए एप का करते हैं इस्तेमाल
बता दें कि सुनील आमतौर पर एक ऐप के माध्यम से फल और सब्जियां खरीदते हैं। इस पर बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि उन ऐप्स पर कीमतें आमतौर पर जेब के काफी अनुकूल होती हैं। ये ऐप्स सभी दुकानों और बाजारों से कहीं सस्ते हैं। मैं ऐप से ऑर्डर करता हूं, लेकिन इसलिए नहीं कि यह सस्ता है, बल्कि इसलिए क्योंकि वे ताजा उत्पाद बेचते हैं... मैं एक रेस्तरां मालिक भी हूं और मैंने हमेशा सर्वोत्तम कीमतों के लिए मोलभाव किया है, लेकिन टमाटर की बढ़ती कीमतों के कारण लोगों की तरह मुझे भी को स्वाद और गुणवत्ता से समझौता करना पड़ रहा है।
दुखद: अनुभवी तमिल निर्माता एसए राजकन्नू का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

इस वेब शो में आए थे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील ने हाल ही में अमेजन मिनी टीवी श्रृंखला हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा में नजर आए थे। शो में उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। सीरीज में ईशा देओल, बरखा बिष्ट, करणवीर शर्मा और राहुल देव भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।
Minus 31 Trailer: ट्रेलर लॉन्च पर मां को याद कर भावुक हुए रघुबीर यादव, बोले, उनके थप्पड़ में भी ममता होती थी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें