फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suniel Shetty: 'हम असफलता पर चर्चा नहीं करते..' केएल राहुल की खराब फॉर्म पर सुनील शेट्टी की दो टूक

Thu, 06 Apr 2023 06:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुनील शेट्टी ने दामाद केएल राहुल के क्रिकेट में खराब दौर के बारे में खुलकर बात की है। 
विज्ञापन
केएल राहुल, सुनील शेट्टी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'हंटर' को लेकर सुर्खियों में हैं। अन्ना अपनी इस एक्शन से भरपूर वेब सीरीज का प्रमोशन जोरों-शोरों से कर रहे हैं। जहां वह अपनी सीरीज को लेकर सवालों के जवाब देते हैं, वहीं इस दौरान वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने अपने दामाद यानी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के क्रिकेट करियर के खराब दौर के बारे में खुलकर बात की।

विज्ञापन

सुनील शेट्टी - फोटो : Instagram
लगभग चार साल तक डेटिंग करने के बाद, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने इस साल की शुरुआत में शादी की। सुनील शेट्टी को अक्सर यह कहते हुए सुना जाता है कि उनके लिए बेटे अहान और केएल राहुल में कोई अंतर नहीं है। ऐसे में अभिनेता ने केएल राहुल की खराब फॉर्म के बारे में क्या कहा, यह जानना दिलचस्प होगा। एक साक्षात्कार में, अभिनेता ने कहा, 'हम फेलियर के बारे में चर्चा नहीं करते हैं क्योंकि हम सभी जानते हैं कि वे फाइटर हैं।'
NTR: 'वॉर 2' के लिए मेकर्स से तगड़ी फीस वसूल रहे जूनियर एनटीआर, रकम जानकर रह जाएंगे दंग

सुनील शेट्टी, केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'हम उन्हें और ज्यादा प्यार दिखाते हैं। हम दुनिया में हर चीज के बारे में बात करते हैं और उनका दिमाग वहां से हटाने की कोशिश करते हैं। मैं केएल राहुल को क्रिकेट खेलना नहीं सिखा सकता। वह देश के लिए खेल रहे हैं, गली क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं या किसी के लिए टिप्पणी करने और कहने के लिए ऐसे खेलो, वैसे खेलो।'
विज्ञापन

सुनील शेट्टी - फोटो : social media
सुनील शेट्टी ने यह भी कहा कि यह राहुल की जिंदगी का एक फेज है और यह बीत जाएगा। अभिनेता बोले, 'मैं एक यंग लड़के को मुश्किल दौर से गुजरते हुए देख सकता हूं, लेकिन वह वहां खड़े होने और महसूस करने और कड़ी मेहनत करने को तैयार है। और बात क्या करेगा, बल्ला ही बात करेगा बाकी तो बात करके फायदा ही नहीं है। यह ऐसी फिल्में नहीं हैं जहां एक टीम के तौर पर हम बाहर जा सकते हैं। उसे वहां जाना होगा, उस गेंद का सामना करना होगा और खेलना होगा और वह ऐसा करेगा और वह ऐसा करना जारी रखेगा।'
Raveena Tandon: रवीना की बेटी राशा के साथ एयरपोर्ट पर बदसलूकी, गुस्साई एक्ट्रेस ने जमकर लगाई लताड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें