हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्होंने बेटी अथिया को हर अच्छे-बुरे वक्त में हमेशा पति का साथ देने की सलाह दी है। उन्होंने बेटी को असफलता से लड़ने की भी सीख दी है। उन्होंने बताया कि जब वह इंडस्ट्री में कदम रख रही थीं तो मैंने उससे कहा कि सफलता को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। साथ ही उससे पूछा था कि क्या वह असफलता का सामना करने के लिए तैयार है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी ने बेटी को यह भी सलाह दी कि हमेशा अपने पति का साथ देना। आप ऐसे व्यक्ति बनें जो अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर विश्वास करता हो। उस पर पूरा भरोसा करें। तीसरी बात वो एक एथलीट है। वह अक्सर ट्रैवल करेगा। आप उसके साथ हर बार ट्रैवल नहीं कर पाएंगी। हमेशा उसके लिए खड़ी रहना, क्योंकि एक एक्टर की तरह एक स्पोर्ट्स पर्सन की लाइफ में उतार-चढ़ाव आते हैं।
इतना ही नहीं सुनील शेट्टी ने केएल राहुल को भी सलाह दी है। उन्होंने कहा, 'आप इतना अच्छा लड़का मत बनो कि लोग आपकी अच्छाई की कद्र ना करें। इतने खूबसूरत इंसान मत बनो कि जब तुम्हारी बात हो तो हमें कमतर समझा जाए। मैं हमेशा अथिया से कहता हूं कि तुम लकी हो कि तुम्हारे पास केएल राहुल जैसा पार्टनर है।'
यह भी पढ़ें: पैपराजी की इस हरकत पर भड़का काजोल का गुस्सा, क्लास लगाते हुए दी सख्त हिदायत