सुनील शेट्टी-अहान शेट्टी
- फोटो : social media
सुनील शेट्टी ने जताया आभार
मीडिया से बातचीत करने के दौरान सुनील ने इस जादुई यात्रा का हिस्सा बनने के लिए अपने उत्साह को साझा किया है। उन्होंने कहा कि 80 के दशक के संगीत के जादू को फिर से जीने का प्रयास किया है। नई प्रतिभाओं को मौका मिल रहा है,जो इस शो का सबसे अच्छा हिस्सा है। यह एक ऐसा शो था, जिसमें गाना, डांस, अभिनय सब कुछ एक साथ करना था, जो किसी के लिए भी मुश्किल काम है, लेकिन बच्चों ने बहुत अच्छा काम किया है और मैं आभारी हूं कि मैं इस यात्रा का हिस्सा हूं।
सुनील शेट्टी-अहान शेट्टी
- फोटो : social media
डिस्को डांसर का जादू है बरकरार
डिस्को डांसर से बप्पी लहरी के गाने को चुने जाने को लेकर सुनील शेट्टी ने कहा क्योंकि यह एक प्रतिष्ठित फिल्म है, शायद जहां सभी गाने सुपहिट हैं और आप वास्तव में इस पर डांस कर सकते हैं, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इसमें प्रतिक्रिया देंगे। उसी तरह बच्चों ने इस पर प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि संगीत के सार के कारण अहान भी यहां है। उन्होंने आगे कहा कि डिस्को डांसर ने 80 के दशक में लगभग 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और आज भी उसका जादू बरकरार है।
Bollywood: फिल्मों में दाढ़ी-मूंछ लगा लड़का बनी थीं ये अभिनेत्रियां, नया रूप देख फैंस भी खा गए थे धोखा
सुनील शेट्टी-अहान शेट्टी
- फोटो : social media