फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suneel Darshan: सुनील दर्शन ने सनी देओल पर फिर लगाए गंभीर आरोप, बोले- मुझे बेवकूफ बनाया और पैसे वापस नहीं किए

Tue, 22 Nov 2022 09:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस बार सनी देओल के सुर्खियों में आने की वजह उनके ऊपर लगा फ्रॉड करने का आरोप है। दरअसल, सुनील दर्शन ने एक बार फिर अभिनेता सनी देओल के साथ अपने झगड़े पर खुलकर बात की है, जिसके बाद दोनों का विवाद एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है।
विज्ञापन
सुनील दर्शन, सनी देओल - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने ढाई किलो के हाथ के लिए मशहूर अभिनेता सनी देओल पिछले दिनों फिल्म 'चुप' में नजर आए थे। फिल्म में अपनी अदाकारी ले चर्चाओं में आने के बाद सनी देओल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार सनी देओल के सुर्खियों में आने की वजह उनके ऊपर लगा फ्रॉड करने का आरोप है। दरअसल, सुनील दर्शन ने एक बार फिर अभिनेता सनी देओल के साथ अपने झगड़े पर खुलकर बात की है, जिसके बाद दोनों का विवाद एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। एक नए साक्षात्कार में सुनील दर्शन ने सनी देओल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।  

विज्ञापन

आपको बता दें, फिल्म निर्माता सुनील दर्शन और अभिनेता सनी देओल पिछले 25 साल से एक कानूनी लड़ाई में उलझे हुए हैं। यह लड़ाई उनकी साल 1996 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'अजय' के समय से चली आ रही है। दरअसल, सुनील ने सनी देओल पर आरोप लगाया था कि अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग अधूरी छोड़ दी थी और उसका आखिरी पार्ट शूट करने से मना कर दिया था। सुनील का कहना था कि उन्होंने फिल्म को पूरे क्लाइमैक्स के साथ रिलीज नहीं किया था और तभी से इन दोनों के बीच का विवाद चलता आ रहा है। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनील ने सनी देओल के ऊपर उन्हें 'मूर्ख' बनाने और अहंकारी होने का आरोप लगाया है।
Photos Of The Day: मन्नत की नेमप्लेट फ्लॉन्ट करती नजर आईं गौरी और शनाया का कातिल लुक, पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट

एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में सुनील ने कहा, 'सनी देओल को अपने ऊपर बहुत अहंकार था। 26 साल बाद, उनके साथ मेरा मुकदमा आज भी जारी है। पहले उन्होंने पैसे लौटाने का वादा किया था। फिर उन्होंने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं इसलिए मुझे उनके साथ एक फिल्म बनानी चाहिए। भारत के एक सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश, भरूचा थे, जिनके सामने यह मामला रखा गया था। सनी ने कहा कि मेरे पैसे लौटाने के लिए पास पैसा नहीं है इसलिए वह मेरे लिए एक फिल्म करेंगे। मैं उनके भाई, बॉबी देओल के साथ काम कर रहा था और मैंने बॉबी के साथ लगातार तीन फिल्में की थीं। मेरी उनसे कोई दुश्मनी नहीं थी। मैंने सोचा कि गलती कोई भी सुधार सकता है। लेकिन, उन्होंने मुझे बेवकूफ बनाया।'
Mannat: क्या सच में 'मन्नत' की नेमप्लेट में जड़े हैं हीरे? गौरी खान ने तस्वीर शेयर कर बताई सच्चाई
विज्ञापन

फिल्म निर्माता ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सनी डेट्स को टालते रहे और उनके कॉन्ट्रैक्ट की तारीख बीत गई थी। इसके बाद, जैसे ही मेरे वकीलों ने उन्हें नोटिस भेजा, सनी की कानूनी टीम ने जवाब दिया कि अभिनेता ने अभी तक फिल्म के डायलॉग्स को मंजूरी नहीं दी है। सुनील ने कहा, 'मुझे उनसे डायलॉग्स की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं थी। क्या किसी अभिनेता ने कभी डायलॉग्स को मंजूरी दी है? सनी देओल का इरादा गलत था। इसमें मेरा बहुत सारा पैसा और समय लगा था। तभी से मेरे और सनी देओल के बीच यह लड़ाई चलती आ रही है।'
Hanuman: हनुमान की दस्तक ने आदिपुरुष के लिए खड़ी कीं दिक्कतें, वीएफएक्स को लेकर फिर ट्रोल हुई प्रभास की फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें