फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sumona Chakravarti: बाल-बाल बचीं सुमोना, दुर्गा पूजा में धुनुची नाच करते वक्त टला हादसा; वीडियो वायरल

Tue, 30 Sep 2025 11:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sumona Chakravarti Viral video: सुमोना चक्रवर्ती का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हैं, जिसमें वह दुर्गा पूजा में धुनुची नाच कर रही हैं। इस डांस को करते हुए वह एक हादसे का शिकार होने से बच गईं।

विज्ञापन
दुर्गा पूजा में धुनुची डांस करतीं सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@filmygyan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के जरिए सुमोना चक्रवर्ती काफी पाॅपुलर हुईं। मंगलवार को एक्ट्रेस को दुर्गा पूजा उत्सव में देखा गया। सुमाेना एक दुर्गा पूजा पांडाल में धुनुची डांस करती दिखीं। वह अच्छे से डांस कर रही थीं कि अचानक एक हादसा उनके साथ हो गया। इस हादसे से वह बाल-बाल बच गईं। देखें, सुमोना का वायरल वीडियो। 

आग लगी धुनुची नहीं संभाल पाईं सुमोना

विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सुमोना के हाथ में एक धुनुची (एक मिट्टी का पात्र, जिसमें खास पूजा सामग्री से आंच दी जाती है) है, जिसे वह संभाल नहीं पाती हैं। धुनुची में जो पूजा सामग्री है, उसमें हल्की आग या आंच लगी है। धुनुची को जैसे ही सुमोना घुमाती है, उसमें रखा सामान गिर जाता है। यह सामग्री सुमोना पर भी गिर सकती थी, लेकिन वह बाल-बाल बची गईं। अचानक एक व्यक्ति सुमोना की मदद करता है और दूसरी धुनुची देता है।  
 


 ये खबर भी पढ़ें: Sumona Chakravarti: सुमोना ने शेयर किया पुराना फोटो, बाेलीं- खूब ऑडिशन देती थी; यूजर्स बोले- आधार भी दिखाओ 

करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं सुमोना 

विज्ञापन

सुमोना के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले साल वह एक रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में नजर आईं। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर ही ज्यादा एक्टिव रहती हैं, वेकेशन की कई फोटोज शेयर करती हैं। साथ ही थिएटर में भी वह काफी सक्रिय हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें