फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान का जादू कायम, 'सुल्तान' ने की धमाकेदार शुरुआत

Thu, 07 Jul 2016 10:29 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सुल्तान - फोटो : ANI
विज्ञापन
एकबार फिर फैन्स पर सलमान का जादू चल गया और 'सुल्तान' ने बड़ी धमाकेदार शुरुआत की। ईद से एक दिन पहले रिलीज हुई सल्लू की 'सुल्तान' ने दर्शकों पर अपना जलवा बिखेरा और पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 40 करोड़ के आसपास पहुंचा है। हालांकि रिलीज होने से पहले सुल्तान की कहानी के इंटरनेट पर लीक होने ने फिल्म पर थोड़ा असर तो जरूर किया है लेकिन सलमान के चाहने वालों ने इसे बचाए रखा। बॉलीवुड सूत्रों का मानना है कि रविवार तक सुल्तान की कमाई 150 करोड़ रुपये तक जा सकती है।
विज्ञापन

सुल्तान की धमाकेदार शुरुआत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सलमान और अनुष्का को देखने के लिए ज्यादातर स्क्रीनों पर एडवांस बुकिंग में ही सारी टिकटों की बिक्री हो चुकी थी। सभी मूवी कॉम्प्लेक्स में 'सुल्तान' के आगे हाउसफुल का बोर्ड लगा था।

फिल्म सुल्तान पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट-
East. West. North. South... #Sultan wave across the country... #Salmania at its peak! 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें