फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukesh Chandrashekhar: बर्थडे पर जैकलीन को सरप्राइज देगा सुकेश, नई चिट्ठी में लिखा- फिर से प्यार हो गया...

Fri, 05 May 2023 05:35 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुकेश चंद्रशेखर ने एकबार फिर से अपनी लेडी लव जैकलीन के लिए प्यार भरा खत लिखा है। सुकेश ने इस खत में जैकलीन की तारीफ की है।
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडिस-सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद आरोपी सुकेश चंद्रशेखर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। सुकेश जैकलीन के कारण भी सुर्खियां बटोरते हैं। आखिरी बार सुकेश ने ईस्टर पर जेल से चिट्ठी लिखकर जैकलीन को याद किया था। अब एकबार फिर से सुकेश ने जेल से जैकलीन को लेटर लिखा है और उनके जन्मदिन पर एक सरप्राइज प्लान करने की बात कही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

'फिर से प्यार हो गया'
सुकेश चंद्रशेखर ने एकबार फिर से अपनी लेडी लव जैकलीन के लिए प्यार भरा खत लिखा है। सुकेश ने इस खत में जैकलीन की तारीफ की है। सुकेश ने इस चिट्ठी की शुरुआत माई लव, माई बेबी जैकलीन के साथ की है। सुकेश ने आगे लिखा है कि उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड में जैकलीन को देखा, उनकी परफॉर्मेंस, उनका डांस सब बहुत क्लासी, एलीगेंट, सुपर हॉट था। जिसके चलते उन्हें फिर से जैकलीन से प्यार हो गया।

इसे भी पढ़ें- Jodi: 'हमने अपना 100 प्रतिशत दिया लेकिन...,' जोड़ी की रिलीज रोक पर दिलजीत दोसांझ का माफीनामा

जैकलीन को मिस करते हैं सुकेश
सुकेश ने इस चिट्ठी में जैकलीन को एक सुपर सरप्राइज देने की भी बात कही है और यह भी कहा है कि वह इस वादे को पूरा करेंगे, जिसके देखने के बाद वह बहुत खुश हो जाएंगी। इसके अलावा सुकेश ने यह भी लिखा कि वह लेडी लव को अपनी जिंदगी में पाकर बहुत खुश हैं और उनको मिस भी करते हैं। सुकेश ने आगे कहा है कि वह बस यही चाहते हैं कि जैकलीन खुश रहें। 
विज्ञापन

कब लिखा था खत
सुकेश ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि वह उनसे बहुत प्यार करते हैं और ये बताने के लिए उन्हें जैकलीन से अपने प्यार के लिए किसी सबूत की जरूरत नहीं है। वह उनपर बहुत भरोसा करते हैं। बता दें कि सुकेश ने इस खत को अपने जन्मदिन के मौके पर लिखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें