लोग जानना चाहते हैं कि इलियाना के बच्चे का पिता कौन है, लेकिन एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा अभी तक नहीं किया है। फैंस अब भी लगातार होने वाले बच्चे के पिता के बारे में जानने को बेताब हैं,लेकिन इलियाना ने किसी की बात का कोई जवाब नहीं दिया है। पहले इलियाना ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ रिश्ते में थी, लेकिन कहा जाता है कि 2019 में उनका ब्रेकअप हो गया था। उसके बाद कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन के साथ डेटिंग की अफवाहें भी उड़ी थी। खैर एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में बताया है कि उनका बेबी किक कर रहा है।
इलियाना डिक्रूज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। जिसमें वे सोने की कोशिश कर रही हैं। फोटो में वह अपना प्रेग्नेंसी ग्लो भी बिखेर रही हैं। इसके साथ ही इलियाना ने अपने पेट में बेबी के किक मारने का अनुभव भी शेयर किया है। इस स्टोरी को शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा है कि जब वह सोने की कोशिश करती हैं तो उनके पेट के अंदर बच्चा लात मारना शुरू कर देता है। उन्होंने लिखा- जब आप नींद लेना चाहते हैं, लेकिन बेबी आपके पेट में डांस पार्टी करने का फैसला करता है।
