फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline Fernandez: सलमान के नाम पर जैकलीन फर्नांडीज ने मांगी विदेश जाने की अनुमति, ईडी ने ऐसे पकड़ा अभिनेत्री का झूठ

Wed, 18 May 2022 05:58 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी हुई हैं, जिस वजह से जैकलीन फर्नांडीज को विदेश जाने की अनुमति नहीं है। हाल ही में जैकलीन ने अदालत से विदेश जाने की अनुमति मांगी थी। जैकलीन ने अदालत में बताया था कि उन्हें सलमान खान के नेपाल में होने वाले इवेंट 'द बैंग' टूर का हिस्सा बनना है और इसी वजह से वह विदेश जाने की अनुमति चाहती हैं। लेकिन प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन के सारे दावों की पोल खोल दी, जिसके बाद खुद अभिनेत्री ने आगे बढ़कर अपनी अर्जी को वापिस ले लिया है।
विज्ञापन

2 of 4
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम
जानकारी के अनुसार, जैकलीन ने दिल्ली की एक अदालत से विदेश जाने की अनुमति मांगी थी। अभिनेत्री ने अदालत में दी अपनी अर्जी में बताया था कि वह विदेश में कई सारे इवेंट का हिस्सा हैं, जिसमें अबू धाबी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) पुरस्कार, फ्रांस का कान फिल्म फेस्टिवल और नेपाल में होने वाले सलमान खान के द बैंग टूर शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : instagram
जैकलीन ने अदालत को दी अर्जी में अपना शेड्यूल बताया था कि उन्हें 17 से 22 मई तक IIFA के लिए अबू धाबी की यात्रा करनी है। इसके बाद वह कान फिल्म फेस्टिवल में भी हिस्सा लेने फ्रांस जाएंगी। आखिर में वह 27 और 28 मई को नेपाल जाएंगी। यहां पर सलमान खान के 'इवेंट द बैंग टूर' का वह हिस्सा हैं। जैकलीन की इस अर्जी पर जब अदालत ने ईडी को जांच करने के लिए कहा तो पाया गया कि IIFA जून तक के लिए स्थगित हो गया है। इसके अलावा नेपाल में होने वाले सलमान खान के इवेंट में जैकलीन हिस्सा नहीं हैं। ये जानकारी ईडी की तरफ से अदालत को भी दी गई, जिसके बाद जैकलीन के वकीलों ने अभिनेत्री के आवेदन को वापिस ले लिया। 
विज्ञापन

4 of 4
जैकलीन फर्नांडीज, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
मनी लॉन्ड्रिंग में जैकलीन फर्नांडीज का नाम 
जैकलीन फर्नांडीज का नाम सुकेश चंद्रशेखर द्वारा की गई 200 करोड़ की ठगी में फंसा हुआ है। आरोप है कि जैकलीन सुकेश की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं और अभिनेत्री को सुकेश से कई महंगे गिफ्ट मिले हैं। सुकेश ने उन्हें 10 करोड़ के महंगे गिफ्ट दिए थे। इस खुलासे के बाद ही जैकलीन का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था। उन्हें विदेश जाने की अनमुति नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें