फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: 56 साल के शाहरुख खान की शानदार बॉडी देख हैरान हुईं बेटी सुहाना खान, तस्वीर शेयर कर लिख दी ये बात

Sun, 27 Mar 2022 06:35 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें अभिनेता ने फिल्म 'पठान' में अपना लुक दिखाया है। शाहरुख के इस लुक को देखकर अभिनेता की बेटी सुहाना खान भी हैरान रह गई हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान, सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म के लिए अभिनेता कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसकी झलक उनकी लेटेस्ट तस्वीर में देखने को मिल गई है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर 'पठान' में अपना लुक दिखाया। तस्वीर में शाहरुख खान की दमदार बॉडी ने हर किसी को हैरान कर दिया है। फैंस शाहरुख खान की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि शाहरुख खान के इस लुक को देखकर उनकी बेटी सुहाना खान भी हैरान रह गई हैं। सुहाना ने भी तस्वीर पर मजेदार रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन


क्या है तस्वीर में?
दरअसल, सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर अपने पापा शाहरुख खान के 'पठान' लुक वाली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अभिनेता शर्टलैस हैं और अपने 8 पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। लंबे बाल, आंखों पर काला चश्मा और चेहरे पर सख्त एक्सप्रेशन में शाहरुख खान कमाल के लग रहे हैं। उनके इस लुक से कोई भी नजर नहीं हटा पा रहा है। शाहरुख खान ने अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को हैरान कर दिया है।
 

सुहाना खान ने लिखी ये बात
शाहरुख खान की ये तस्वीर शेयर करते हुए सुहाना खान ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया है। सुहाना ने लिखा, 'मेरे डैड 56 साल के हैं। हमें बहाने नहीं बनाने चाहिए।' सुहाना द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'
शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, जिसके बाद अभिनेता चार साल तक सिल्वर स्क्रीन से गायब रहे। वहीं, अब शाहरुख खान एक दमदार फिल्म के साथ लौट रहे हैं। फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2023 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें