किंग और प्रिंसेस लिखे कप किए पोस्ट
सुहाना खान ने शाहरुख को हैप्पी बर्थ डे कहते हुए पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस पोस्ट में जो फोटो शेयर की गई, उसमें दो कॉफी कप रखे हैं, एक पर किंग और दूसरे पर किंग प्रिंसेस लिखा है। इसके जरिए सुहाना ने अपने पापा को किंग और खुद को उनकी प्रिंसेस कहा है।
ये खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: मन्नत के बाहर जमा फैंस से मिलने पहुंचे शाहरुख, देर शाम तक दीवानों को दे सकते हैं अपनी झलक
फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख के साथ करेंगी एक्टिंग
सुहाना खान की बात करें तो वह अपने पापा की अगली फिल्म ‘किंग’ में एक्टिंग करने वाली है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होने वाली है। फिल्म में शाहरुख, सुहाना के अलावा अभिषेक बच्चन भी होंगे। फैंस भी शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ को लेकर एक्साइटेड हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन पर ‘किंग’ फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका। इसमें शाहरुख का एक्शन अंदाज देखने को मिला है। फैंस शाहरुख के लुक के भी दीवाने हो चुके हैं।