रणधीर कपूर, बबीता कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर की बॉलीवुड में एंट्री
बॉलीवुड का सबसे पुराने और नामी कपूर खानदान ने बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों को ब्रेक दिया। लेकिन इस परिवार के सदस्यों ने कभी नहीं चाहा कि उनकी बहू-बेटियां फिल्मों में काम करें। रणधीर कपूर की पत्नी बबीता कपूर शादी से पहले बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक थीं, लेकिन शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। लेकिन जब बात उनकी बेटियों के भविष्य पर आई तो बबीता ने रणधीर की एक नहीं सुनी। उन्होंने रणधीर की इच्छा के खिलाफ जाकर करिश्मा को अभिनेत्री बनाया था। दरअसल, रणधीर नहीं चाहते थे कि उनकी बेटियां कभी भी बॉलीवुड की इस दुनिया में कदम रखें, लेकिन करिश्मा, करीना दोनों ने अपना करियर एक्टिंग में बनाया और इंडस्ट्री में काफी लोकप्रियता हासिल की।