बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी कॉमिक टाइमिंग और डांस की वजह से काफी मशहूर हैं। वह इंडस्ट्री के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जो एक्टिंग के साथ अच्छा डांस भी कर लेते हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी हिट फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाले वरुण जल्द ही जुग जुग जियो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर भी दिखाई देंगे। साल 2020 से वरुण की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई इस वजह से फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर उनके फैंस का बड़ा तोहफा दिया है। आइए उनकी नई फिल्म से पहले जानते हैं उनकी पिछली पांच फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा था।