फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajesh Sharma: राजेश शर्मा की सेहत पर बड़ा अपडेट; सुदीपा चटर्जी ने दी जानकारी; कहा- ‘पहले से थोड़ा बेहतर हैं’

Fri, 10 Jul 2026 10:11 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajesh Sharma Health Update: हैदराबाद में प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान कथित तौर पर कीड़े के काटने के बाद राजेश शर्मा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
राजेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड और बंगाली फिल्मों के जाने-माने एक्टर राजेश शर्मा इस समय कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। अब उनकी सेहत को लेकर उनके दोस्त और एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने जानकारी शेयर की है। 

वो पहले से थोड़ा बेहतर हैं

विज्ञापन

हाल ही में उनकी फैमिली फ्रेंड और एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने बताया कि शर्मा अब पहले से काफी बेहतर हैं और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सुदीपा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, ‘अब वो पहले से थोड़ा बेहतर हैं। यह किसी अज्ञात कीड़े के काटने का मामला है। उनकी जांच चल रही है और डॉक्टर लगातार उनकी हालत मॉनिटर कर रहे हैं। इलाज जारी है और पिछले दो दिनों में उनकी तबीयत में काफी सुधार हुआ है।’

Trending Videos

राजेश शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

राजेश की मां हैं काफी बुजुर्ग
उन्होंने आगे कहा, ‘राजेश जी की मां काफी बुजुर्ग हैं और उनकी बहन विदेश में थीं, इसलिए हम उनके फैमिली फ्रेंड हैं। जैसे ही हमें इस बारे में पता चला, हम तुरंत अस्पताल पहुंचे।’

सुदीपा ने यह भी बताया, ‘हैदराबाद से वापस आने के बाद उन्हें बुखार था। उन्होंने सोचा कि शायद सामान्य बुखार है या मच्छर के काटने की वजह से हुआ होगा, इसलिए घर पर ही रहे। लेकिन जब तबीयत ज्यादा खराब लगी तो वह पास के अस्पताल गए, जहां उन्हें भर्ती किया गया।’

विज्ञापन

राजेश शर्मा - फोटो : एक्स

कैसे बिगड़ी राजेश शर्मा की तबीयत? 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग खत्म होने के बाद राजेश शर्मा सेट पर मौजूद कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान, घनी झाड़ियों के पास उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया। शुरुआत में यह मामूली लगा, इसलिए उन्होंने तुरंत इलाज नहीं करवाया।

ये भी पढ़ें- कौन हैं राजेश शर्मा? 'माचिस' से शुरू किया करियर, 'धोनी' समेत इन फिल्मों से मिली पहचान; की हैं दो शादियां

लेकिन करीब 6 घंटे बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। उनके पैर में तेज दर्द हुआ और तबीयत खराब होने लगी। इसके बावजूद वह फ्लाइट से कोलकाता चले गए। यात्रा के दौरान उन्हें तेज बुखार आ गया और बेचैनी बढ़ गई। अगले दिन उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें