फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irrfan Khan: दिवंगत इरफान खान के लिए ये क्या कह गए सुधीर मिश्रा, इस मामले में अभिनेता को बताया स्वार्थी

Fri, 22 Nov 2024 04:01 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sudhir Mishra on Irrfan Khan: जाने-माने बॉलीवुड निर्देशक सुधीर मिश्रा ने दिवंगत दिग्गज अभिनेता इरफान खान की तारीफ करते हुए उन्हें निस्वार्थ अभिनेता बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो अन्य सभी कलाकारों के प्रदर्शन पर भी नजर रखते थे, ताकि पूरा दृश्य बेहतर हो सके। 
 
विज्ञापन
इरफान खान- सुधीर मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा को कई शानदार फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ भी ये साली जिंदगी में काम किया है। हाल में ही उन्होंने इरफान के व्यक्तित्व को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि इरफान सेट पर काफी शांत रहते थे और हमेशा अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन के बजाए फिल्म को बेहतर बनाने की तरफ ज्यादा ध्यान देते थे। 

विज्ञापन


सह-कलाकारों के प्रदर्शन पर भी ध्यान देते थे इरफान- सुधीर 
मैशेबल के द बॉम्बे ड्रीम शो में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से बात करते हुए सुधीर मिश्रा ने कहा, “इरफान को कभी भी अपने प्रदर्शन में दिलचस्पी नहीं थी। उन्हें पूरा यकीन था कि वह इसे बखूबी निभा पाएंगे। उन्हें अपने सह-कलाकारों को देखने में अधिक रुचि थी। वह दीपक डोबरियाल को परफॉर्म करते हुए देखते थे। उन्हें पता था कि उनका प्रदर्शन तभी काम करेगा जब दृश्य काम करेगा। जाहिर है कि उन्होंने पहले से ही अपना होमवर्क कर लिया था।" 
Ali Fazal: अली फजल ने साझा की बेटी जुनैरा की प्यारी सी तस्वीर, प्रशंसकों ने लुटाया ढेर सारा प्यारा
विज्ञापन

सुधीर मिश्रा ने इरफान को बताया निस्वार्थ अभिनेता
सुधीर मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म का लगभग सह-लेखक करार दिया। उन्होंने अभिनेता की तारीफ करते हुए कहा कि इरफान उन अभिनेताओं में से एक थे, जिन्हें निर्देशित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इरफान अपने निजी जीवन में बहुत महत्वाकांक्षी थे और अपनी कला के बारे में आश्वस्त थे। इसके अलावा वो हमेशा पूरी तरह से तैयारी करते थे। सुधीर ने आगे बताया, "मैंने कभी उनसे ज्यादा निस्वार्थ अभिनेता नहीं देखा। मुझे गलत मत समझिए, वह अपने निजी जीवन में बहुत स्वार्थी थे। वह सब कुछ चाहते थे। उन्हें स्टारडम चाहिए था, उन्हें अंतरराष्ट्रीय सफलता चाहिए थी। वह बोरिंग नहीं थे, वह नटखट थे। लेकिन, जब वह काम कर रहे थे, तो वह बहुत शालीन थे।" 
विज्ञापन

Trade Magazine Website Hacked: ट्रेड मैगजीन फिल्म इन्फॉर्मेशन की वेबसाइट हैक, कोमल नाहटा बोले- लॉग इन न करें
अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी किया काम
भारत के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक इरफान खान का अप्रैल 2020 में 53 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह दो साल तक न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझने के बाद, आखिरकार दुनिया से विदाई ले ली। अपनी असाधारण और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाने वाले, अभिनेता ने बॉलीवुड और हॉलीवुड में 150 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। बॉलीवुड में उन्हें सफलता 2003 की फिल्म हासिल से मिली। इसके बाद उन्होंने द वॉरियर और द नेमसेक जैसी फिल्मों से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की। उनकी कुछ सबसे यादगार अंतर्राष्ट्रीय किरदारों में स्लमडॉग मिलियनेयर, जुरासिक वर्ल्ड, लाइफ ऑफ पाई और द अमेजिंग स्पाइडर-मैन शामिल हैं।
Laapataa Ladies Japan Box Office: जापान में 'लापता लेडीज' का दबदबा, कमाई के मामले में पठान और सलार को पीछे छोड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें