फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा के पिता का निधन, सितारों ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Thu, 02 Apr 2020 03:58 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sudhir mishra
विज्ञापन

फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा के पिता डॉक्टर देवेंद्र नाथ मिश्रा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बात की जानकारी खुद सुधीर मिश्रा ने सोशल मीडिया पर दी है। सुधीर मिश्रा ने सोशल मीडिया पर बताया कि गुरुवार सुबह उनके पिता का निधन हो गया है।

विज्ञापन





सुधीर मिश्रा ने ट्वीट करते  हुए लिखा, 'मेरे पिता डॉक्टर देवेंद्र नाथ मिश्रा का आज सुबह निधन हो गया। लखनऊ का एक लड़का, एक मैथमेटिशियन और फिर मैथमैटिक्स के प्रोफेसर, सागर यूनिवर्सिटी, ज्वॉइंट एजुकेशन एडवाइजर, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकशन, डिप्टी डायरेक्टर CSIR, एमपी साइंस एंड टेक्नॉलजी के हेड और फिर बीएचयू के वाइस चांसलर।' इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर आम लोगों के साथ ही साथ सितारे भी शोक व्यक्त कर रहे हैं। ये खबर पता लगने के बाद सोनू सूद, निखिल आडवाणी, हंसल मेहता सहित कई सितारों ने दुख जाहिर किया है।



गौरतलब है कि सुधीर मिश्रा का नााम बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशकों में लिया जाता है। हजारों ख्वाहिशें ऐसी, धारावी, चमेली जैसी कई फिल्मों को सुधीर ने निर्देशित किया है।वहीं सुधीर मिश्रा तीन बार नेशनल अवॉर्ड विजेता भी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें