फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबों के पन्नों से निकल पर्दे पर उतरेगा बूमराह, चर्चित कंपनी कैंपफायर ने डिजाइन किया जासूस का फर्स्ट लुक

Tue, 21 Jul 2020 07:11 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
डिटेक्टिव बूमराह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ग्राफिक्स उपन्यासों की डिजाइनिंग में माहिर प्रकाशक कैंपफायर ने चर्चित जासूसी किरदार डिटेक्टिव बूमराह का पहला लुक तैयार कर दिया है। इस किरदार को जन्म देने वाले कहानीकार सुधांशु राय ने अपने यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर यह राज सोमवार को खोला।

विज्ञापन


लंबे लहरदार बालों वाला डिटेक्टिव बूमराह इस अवतार में शर्ट के ऊपर एक ओवरकोट पहने हुए दिखाई दे रहा हैं। इस पोस्टर में जो माहौल दिखाई दे रहा है वह रहस्य, रोमांच और भय वाले उसी वातावरण से मिलता-जुलता है जिसमें डिटेक्टिव बूमराह अक्सर सक्रिय रहता हैं। अपने पूर्ववर्ती जासूसी किरदारों से एकदम जुदा डिटेक्टिव बूमराह न हैट पहनता है और न सिगार या सिगरेट का धुआं उड़ाता दिखता है।

विज्ञापन

अपने इस प्रसिद्ध किरदार के पहले लुक का अनावरण करते हुए कहानीकार सुधांशु राय ने कहा, ''डिटेक्टिव बूमराह उन सभी जासूस किरदारों से काफी अलग हैं जिनके बारे में दर्शकों और पाठकों ने अभी तक जाना या सुना है। उनका लुक आधुनिक सिनेमा के दर्शकों की पसंद और रुचि के मुताबिक है। बूमराह के प्रशंसक काफी समय से उन्हें देखने की मांग कर रहे थे। यह मेरा बूमराह के प्रशंसकों के लिए उपहार है।'' राय अपने इस किरदार को अब बड़े परदे के साथ-साथ कुछ प्रमुख ओटीटी प्लेटफार्मों पर उतारने की तैयारी में हैं।

पढ़ें: बॉलीवुड की ये पांच फिल्में हमेशा रहीं चर्चा में, लेकिन सिनेमाघर में कभी नहीं हो सकीं रिलीज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें