फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suchitra: वर्षों बाद भी सुचित्रा ने नहीं किया प्रीति जिंटा को माफ? तलाक के लिए ठहराया था जिम्मेदार

Tue, 11 Jul 2023 09:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुचित्रा और शेखर ने 1997 में शादी की थी और 2006 में अलग हो गए थे। उस समय अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि उनके पति ने उनके साथ बेवफा की थी।
विज्ञापन
सुचित्रा कृष्णमूर्ति, प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री और सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, वह अपने हालिया इंटरव्यू की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म निर्माता शेखर कपूर के साथ अपनी असफल शादी के लिए प्रीति जिंटा को दोषी ठहराए जाने के वर्षों बाद भी उनकी नाराजगी कम नहीं हुई है। अभिनेत्री ने अपने ताजा साक्षात्कार में बताया है कि शेखर से 15 साल पहले अलग होने के बाद भी उन्होंने प्रीति को माफ नहीं किया है। 

विज्ञापन

Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक ने कसी कमर, लंदन में इस दिन से शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग

Trending Videos

जमकर हुई थी भिड़ंत
बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में सुचित्रा ने कहा कि उनके लिए अभिनेत्री का अब 'अस्तित्व' भी नहीं है। नवीनतम साक्षात्कार में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने प्रीति को माफ नहीं किया था, क्योंकि वह उनके लिए एक्जिस्ट ही नहीं करती थीं। बता दें कि 2000 के दशक की शुरुआत में सुचित्रा का प्रीति के साथ जमकर भिड़ंत हुई थी। उन्होंने प्रीति को अपनी शादी टूटने का जिम्मेदार ठहराया था। इस बयान के बाद  प्रीति ने सुचित्रा को एक गृहिणी बताते हुए खुद को नंबर एक अभिनेत्री करार दिया था। साथ ही, उन्होंने सुचित्रा को मनोचिकित्सक से मिलने की सलाह भी दी थी।
Sanjeeda Shaikh: आमिर से तलाक के बाद हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं संजीदा शेख? जानें क्या है माजरा
विज्ञापन

सुचित्रा ने दी बयान पर प्रतिक्रिया
ताजा इंटरव्यू में जब सुचित्रा से उनके खिलाफ प्रीति की पिछली टिप्पणियों के बारे में अपने विचार साझा करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि अभिनेत्री जो कहना चाहती थीं वह कहने के लिए स्वतंत्र थीं। उन टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें एक गृहिणी और मां होने पर गर्व है। सुचित्रा और शेखर ने 1997 में शादी की थी और 2006 में अलग हो गए थे। उस समय अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि उनके पति ने उनके साथ बेवफा की थी।
The Archies: साओ पाउलो में सुहाना-अगस्त्य संग मस्ती करती नजर आईं खुशी, वीडियो शेयर कर याद किए बिताए हुए पल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें