फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Subhash Ghai: 'जिंदगी हर घड़ी एक नई जंग है' की शूटिंग कर रहे थे सुभाष घई, तभी हो गया पिता का निधन, साझा की याद

Sun, 24 Nov 2024 09:47 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुभाष घई ने 'जिंदगी हर घड़ी एक नई जंग है' गाने की शूटिंग की याद साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता का गाने की शूटिंग के दौरान निधन हो गया था। 
विज्ञापन
सुभाष घई - फोटो : इंस्टाग्राम @sonytvofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने अपने गाने 'जिंदगी हर घड़ी एक नई जंग है' की शूटिंग की याद साझा की है। सुभाष घई ने इंडियन आइडल शो में पहुंचे। इस शो में उन्होंने अपने दिल की एक याद साझा की। जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। सुभाष घई ने बताया कि एक गाने की पंक्तियां किस तरह उनके जीवन के लिए सही साबित हुईं।
विज्ञापन

सुभाष घई - फोटो : इंस्टाग्राम @subhashghai1
साझा की 'जिंदगी हर घड़ी एक नई जंग है' की याद
शो के दौरान सुभाष घई ने बताया कि वे इस गाने की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान सुभाष घई ने कहा कि इस दौरान उन्हें पता चला कि उनके पिता की तबियत खराब है, हमें जाना होगा। वे अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके पिता का निधन हो गया है। उस दौरान वे 'जिंदगी हर घड़ी एक नई जंग है' गाने की शूटिंग कर रहे थे। सुभाष घई ने इतना होने के बाद भी शूटिंग नहीं रोकी। वे अगले दिन इसी गाने की शूटिंग के लिए फिर से सेट पर पहुंच गए।

सुभाष घई - फोटो : यूट्यूब
इफ्फी में दिखाई गई सुभाष घई की फिल्म
सुभाष घई की 'गांधी एक विचार' हाल ही में इफ्फी गोवा के 55 वें संस्करण में दिखाई गई है। इसे लेकर वे काफी खुश हैं। 30 मिनट की डाक्यूमेंट्री को लेकर खुद सुभाष घई ने कुछ बातें साझा की थीं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उन्होंने गांधी के व्यक्तित्व के सभी पहलुओं को दिखाने की कोशिश की है। दुनिया में युद्ध और संघर्ष अक्सर दृष्टिकोण से बदलता है। मेरी शॉर्ट फिल्म गांधी केवल एक कहानी नहीं है बल्कि कई तरह के दृष्टिकोण की खोज है।
विज्ञापन

सुभाष घई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुभाष घई ने कही मनोज बाजपेयी के लिए बात
सुभाष घई ने कहा, फिल्म निर्माण पूरी तरह से समाज के नजरिए पर आधारित है। सुभाष घई ने बताया कि मनोज बाजपेयी ने गांधी फिल्म में काम के लिए एक भी रुपये नहीं लिए हैं। वह चाहते हैं कि देश की युवा पीढ़ी गांधी को समझे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें