सुभाष घई एक बार फिर सलमान खान के साथ फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। वे एक ऐसी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, जिसमें सलमान की छवि का सही इस्तेमाल हो सके।
पिछली फिल्म 'युवराज' में सल्लू की इमेज एक मैच्योर प्रेमी की थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे दर्शकों ने स्वीकार नहीं किया। सलमान और कैटरीना कैफ की जोड़ी फ्लॉप साबित हुई।
अब सुभाष घई एक ऐसी फिल्म चाहते हैं, जो सलमान की नई इमेज के अनुरूप हो यानी जिसमें भरपूर एक्शन हो। सूत्रों की मानें, तो इस फिल्म का टाइटल 'गर्जन' रखा गया है।
लेकिन सवाल उठता है कि घई साहब की फिल्म के लिए सल्लू कब समय निकालेंगे? तीन साल तक तो उनके पास कोई फुर्सत नहीं है।
हालांकि जानकारों का कहना है कि सलमान अपने दोस्तों के लिए किसी न किसी तरह वक्त निकाल ही देते है। घई साहब का नाम सल्लू की गुड बुक में है।