सुभाष घई का पोस्ट
सुभाई घई ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी एक खास एआई जेनरेटेड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सुभाष अपने सभी लाडले अभिनेताओं के साथ पोज देते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सुभाष के हाथ में केक है और उनके साथ इस तस्वीर में शाहरुख खान, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में पीछे साफ लिखा दिखाई दे रहा है 'हैप्पी बर्थ डे सुभाष जी'। यह एआई से बनी तस्वीर है।
सुभाष का नोट
सुभाष ने इस AI से बनी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'सिर्फ AI ही मुझे मेरे लाडले कलाकारों के साथ ये तस्वीर मेरे जन्मदिन पर तोहफे में भेज सकता था।' इसके साथ ही सुभाष ने AI का धन्यवाद किया।'
जैकी श्रॉफ और सुभाई घई
अनिल कपूर, शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ में से सबसे ज्यादा फिल्में सुभाष के साथ जैकी ने की हैं। जैकी श्रॉफ और निर्देशक सुभाष घई ने मुख्य रूप से पांच फिल्मों में एक साथ काम किया है। इन फिल्मों में 1983 में जैकी की पहली फिल्म 'हीरो', 'कर्मा', 'राम लखन', 'खलनायक' और 'यादें' शामिल हैं। घई ने ही अपनी फिल्म 'हीरो' से जैकी श्रॉफ को बॉलीवुड में लॉन्च किया था।
यह भी पढ़ें: Varanasi Release Date: महेश बाबू-प्रियंका के फैंस के लिए खुशखबरी, राजामौली ने की 'वाराणसी' की रिलीज की घोषणा...