फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष घई ने अपनी फिल्म 'हीरो' के अभिनेता जैकी श्रॉफ की प्रशंसा की, लिखा- 'आज भी दर्शकों के बीच अपनी...'

Thu, 07 May 2026 01:07 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Subhash Ghai Praises Hero Film Actor Jackie Shroff: फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने अपनी फिल्म 'हीरो' के अभिनेता जैकी श्रॉफ की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इसी के साथ निर्देशन ने एक खास नोट जैकी की तारीफ में लिखा है।
विज्ञापन
सुभाष घई-जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' से जैकी श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 17 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म ने जैकी श्रॉफ को बतौर हीरो बॉलीवुड में स्थापित किया। आज इसी फिल्म के निर्देशक सुभाष घई ने जैकी की तारीफ में एक खास पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

सुभाष ने शेयर की जैकी की अनदेखी तस्वीर
फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने आज अपनी फिल्म 'हीरो' के स्टार जैकी श्रॉफ की प्रशंसा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक तरफ जैकी श्रॉफ अपनी फिल्म 'हीरो' के एक पेपर पोस्टर को हाथ में लिए पोज देते नजर आ रहे हैं, जिस पर मीनाक्षी शेषाद्रि नजर आ रही हैं। वहीं साइड में सुभाष घई की तस्वीर दिखाई दे रही है।

नए कलाकारों को लेकर सुभाष ने लिखी यह बात
सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर जैकी श्रॉफ की एक तस्वीर शेयर की और उनकी तारीफ में लिखा, 'अपने फिल्ममेकर के सफर में मैंने नए कलाकारों, नए एक्टर्स और सभी एक्टर्स को स्क्रीन पर चमकने के लिए पूरी कोशिश की। मुझे खुशी है कि वे आज भी दर्शकों के बीच अपनी ऊंचाई पर बने हुए हैं।'

सुभाष ने की जैकी की तारीफ
सुभाष ने आगे लिखा, 'कुछ लोग अपनी सफलता में ही खुश रह जाते हैं, जो उनकी उपलब्धि है। लेकिन कुछ लोग उस फिल्ममेकर के लिए आज भी वही प्यार और सम्मान रखते हैं, जिसके साथ उन्होंने अपना करियर शुरू किया था। इन्हीं में से एक हैं 'हीरो' जैकी श्रॉफ, जिन्होंने मेरे साथ हीरो बनकर अपनी शुरुआत की थी। आज भी लाखों लोगों के लिए वे एक सच्चे 'हीरो' ही बने हुए हैं। एक इंसान के रूप में और एक अभिनेता के रूप में- दोनों ही तरह से मुझे उन पर हमेशा बहुत गर्व रहा है।'
विज्ञापन

कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं जैकी और सुभाष
जैकी श्रॉफ और निर्देशक सुभाष घई की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में से एक है। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मे दी हैं। इसकी शुरुआत 1983 में फिल्म 'हीरो' से हुई और इस फिल्म ने जैकी को रातों-रात स्टार बना दिया। फिर यह सिलसिला यूं ही चलता रहा। दोनों ने साथ में फिल्म 'कर्मा', 'राम लखन', 'खलनायक' और 'यादें' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एक साथ काम किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें