फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आज से नहीं, 30-40 साल से वो मेरे भाई हैं'; सलीम खान की सेहत पर सुभाष घई ने जताई चिंता, सेहत के लिए की दुआ

Wed, 18 Feb 2026 08:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Subhash Ghai On Salim Khan Health: मशहूर स्क्रिप्ट राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ की है।
विज्ञापन
सुभाष घई-सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने सलीम खान की खराब तबीयत को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने सलीम खान के साथ अपनी दोस्ती और रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि उनका रिश्ता तीन-चार दशक पुराना है। सुभाष घई ने कहा कि सलीम खान उनके लिए बड़े भाई की तरह हैं। साथ ही उन्होंने स्क्रिप्टराइटर के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ की। 

विज्ञापन


बोले- 'पूरी इंडस्ट्री उनकी इज्जत करती है'
सुभाष घई ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कहा, 'सलीम साहब मेरे भाई जैसे हैं। आज से नहीं, पिछले 30-40 वर्षों से हमारा रिश्ता है। सलमान तो बाद में आए, जिन्होंने मेरी फिल्म में काम किया। सबसे पहले सलीम साहब थे, जिनकी मैं नहीं पूरी इंडस्ट्री इज्जत करती है और उनके लिए प्रार्थना करती है कि उनकी सेहत अच्छी रहे और लंबी उम्र हो, क्योंकि वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं'।

विज्ञापन

कैसी है सलीम खान की तबीयत?
सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टर्स लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। अमर उजाला से बात करते हुए सलीम खान की देखभाल कर रहे डॉक्टर जमील पारकर ने बताया, ‘उनको मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। उन पर डीएसए (Digital Subtraction Angiography) की प्रकिया की गई, लेकिन इसे सर्जरी नहीं कहेंगे। उनको आईसीयू में रखा गया है। पहले उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही गई थी, लेकिन जब उनको थोड़ा आराम हो जाएगा, तब इस बारे में फैसला लिया जाएगा। फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद है कि कल उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। हालांकि, अधिक उम्र होने के चलते रिकवरी थोड़ी स्लो है।’

Salim Khan Health Update: कैसी है सलीम खान की हालत? डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट; बताया कैसे पहुंचे थे अस्पताल?

फैमिली डॉक्टर ने कराया था भर्ती
डॉक्टर पारकर ने आगे बताया कि कल यानी 17 फरवरी को सलीम खान को फैमिली डॉक्टर चोपड़ा की तरफ से लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनका ब्लड प्रेशर भी हाई था, इसलिए हमने उनको सेफ्टी की नजर से देखते हुए बैकअप के लिए वेंटिलेटर पर रखा था। अब वो बेहतर कर रहे हैं। वहीं सलीम खान का हाल जानने वालों का सिलसिला भी लगातार जारी है। परिवार के अलावा इंडस्ट्री के अन्य लोग भी सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें