फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Subhash Ghai: निर्देशन की दुनिया में लौटने को तैयार सुभाष घई, बनाएंगे इस फिल्म का सीक्वल?

Fri, 18 Aug 2023 01:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुभाष घई ने कहा कि उनके पास जो भी फिल्में पाइपलाइन में हैं, उनके बारे में दर्शकों को जल्द ही जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन
सुभाष घई-संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुभाष घई ने वर्ष 2014 में निर्देशन से ब्रेक लिया था। अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। वह एक बार फिर निर्देशन की दुनिया में लौटने को तैयार हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल दर्शकों के बीच लेकर आने की तैयारी में हैं। यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि 'खलनायक' है। हाल ही में सुभाष घई ने डायरेक्शन के क्षेत्र में वापसी को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने 'खलनायक' के सीक्वल का भी संकेत दिया।

विज्ञापन


मिल रहे हैं और भी ऑफर
'खलनायक' के सीक्वल पर बात करते हुए सुभाष घई ने कहा कि 'कर्मा', 'राम लखन', 'सौदागर' जैसी आइकॉनिक फिल्में आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने आगे कहा कि 'खलनायक' और अन्य फिल्मों पर चर्चा हुई है। निर्देशक ने यह भी कहा कि उन्हें अन्य स्टूडियो से भी ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन उन स्टूडियो की मानसिकता बहुत कमर्शियल है। ऐसे में निर्देशक का मानना है कि उनके पास जो पहले से मौजूद है, उसे ही कैसे बेहतर बनाया जाए।
Gulzar Birthday: दो वक्त की रोटी कमाने मैकेनिक बने थे गुलजार, परिवार की विरोध के बाद भी नहीं घटी संगीत की ललक
विज्ञापन


इस वजह से लिया था ब्रेक
इस बारे में चर्चा करते हुए सुभाष घई ने कहा कि उनके पास जो भी फिल्में पाइपलाइन में हैं, उनके बारे में दर्शकों को जल्द ही जानकारी दी जाएगी। साथ ही यह भी बताया कि वह बहुत जल्द निर्देशन की दुनिया में वापसी की प्लानिंग कर रहे हैं। इस दौरान निर्देशक ने 2014 में निर्देशन से ब्रेक लेने की वजह भी स्पष्ट की। सुभाष घई ने खुलासा किया कि फिल्मों के साथ आने वाले कमर्शियल अब काफी विकृत हो गए हैं। सुभाष घई ने यह भी कहा कि फिल्म बनाने के लिए एक बजट की जरूरत होती है। अगर सारे पैसे स्टार ले लेगा तो फिल्म कैसे बनेगी? उन्होंने कहा कि हर स्क्रिप्ट का एक बजट होता है। 
विज्ञापन

Ameesha Patel: अमीषा ने जताई ऋतिक रोशन के साथ काम करने की इच्छा, एक बार फिर पर्दे पर जमेगी दोनों की जोड़ी?

टीवी की दुनिया में हैं सक्रिय
उन्होंने आगे कहा कि भले ही वह निर्देशन से दूर हैं, लेकिन किसी न किसी तरह लगातार सिनेमा में बने हुए हैं। बता दें कि करीब चार दशक तक अपनी फिल्मों से मनोरंजन करने वाले सुभाष घई ने अब टीवी की दुनिया में कदम रखे हैं। उनका शो 'जानकी' डीडी नेशनल पर प्रसारित होता है।
Pankhuri Awasthy: पंखुड़ी के लिए जुड़वा बच्चों को संभालना हुआ मुश्किल, ब्रेस्ट फीडिंग कराना बना चैलेंजिंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें