गौरतलब है कि अरिंदम प्रामाणिक ने टॉलीवुड की कई फिल्मों में धारावाहिक में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन अब वास्तविक जीवन में वे मछली बेच रहे हैं। इन दिनों अभिनेता का सुबह मेमारी स्टेशन बाजार में मछली खरीददारों को संभालना उनका पेशा बन चुका है। अरिंदम ने कहा, 'सड़क किनारे बैठकर मछली बेचना उनके लिए कभी भी आसान नहीं था, लेकिन उनके पास कोई और उपाय भी नहीं था।'
बता दें कि अरिंदम ने 11वीं क्लास में नाटककार एवं निर्देशक चंदन सेन के नाटक से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2011 में बंगाली मेगा सीरियल 'सुबर्णलता' से उन्हें पहचान मिली। इसी सीरियल से उन्हें घर घर में पहचान मिली और साथ ही वह दर्शकों के चेहेते भी बनें। उन्होंने एक के बाद एक सीरियल में अपनी अदाकारी से लोगों का मन जीतना शुरू कर दिया। इंडस्ट्री छोड़ने से पहले वे स्टार जलसा के एक मेगा सीरियल में काम कर रहे थे। है।