फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट ऑफ द ईयर- आफ्टर डार्क: ग्लैमर के बीच मर्डर मिस्ट्री का खेल, कब रिलीज होगी शनाया की डेब्यू सीरीज?

Mon, 19 Oct 2026 06:39 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Student of the Year After Dark: करण जौहर की पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने वाली है। लेकिन इस बार कहानी में बड़ा ट्विस्ट है। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन
स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क - फोटो : इंस्टाग्राम @shanayakapoor02
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की पिछली फिल्मों में कॉलेज लाइफ, दोस्ती, प्यार, शानदार पार्टियों और ग्लैमर की झलक देखने को मिली थी। लेकिन 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में कहानी का अंदाज बिल्कुल अलग होने वाला है। जानिए इस बार क्या होगा खास। 
विज्ञापन


इस बार क्या होगा खास? 
इस बार कहानी बड़े पर्दे पर नहीं, बल्कि वेब सीरीज के जरिए दिखाई जाएगी। खास बात यह है कि इस सीरीज में ग्लैमर और कॉलेज लाइफ के साथ-साथ एक डार्क कहानी भी देखने को मिलेगी। मेकर्स ने इस सीरीज का एलान कर दिया है।

इसका नाम 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' रखा गया है। वहीं, शनाया कपूर इस सीरीज के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। सोमवार को मेकर्स ने इसका टीजर भी जारी कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क - फोटो : इंस्टाग्राम @shanayakapoor02
ग्लैमर के साथ दिखेगा रहस्य और रोमांच
सीरीज के टीजर में शुरुआत में पार्टी और मस्ती से भरी दुनिया दिखाई देती है। लेकिन जल्द ही कहानी एक नया मोड़ लेती है और एक लड़की की जमी हुई लाश नजर आती है। टीजर के ये सीन दर्शाते हैं कि इस बार कहानी में रहस्य, रोमांच और कई अनसुलझे सवाल देखने को मिल सकते हैं।

देखें टीजर-
विज्ञापन

कब रिलीज होगी सीरीज? 
  • शनाया कपूर के लिए यह सीरीज काफी खास होने वाली है।
  • वह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' के जरिए ओटीटी पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं।
  • इस वेब सीरीज को करण जौहर प्रोड्यूस करने वाले हैं, जबकि इसका निर्देशन रीमा माया करेंगी।
  • फिलहाल सीरीज की रिलीज डेट और बाकी कलाकारों से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'प्रहार' का बुरा हाल, 350 करोड़ की दहलीज पर 'दृश्यम 3'; यामी गौतम की 'नई नवेली' ने कितने कमाए?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें