रविवार को अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई। इस घटना के बाद अब निर्देशक रेमो डिसूजा की अगली फिल्म में देरी हो सकती है। फिल्म की अदाकारा नुसरत भरूचा पहले से ही हादसे का शिकार होने के बाद आराम कर रही हैं। उनकी स्पाईन सर्जरी के बाद हाल ही में सर्जरी हुई है। अब फिल्म के मुख्य अभिनेता टाइगर भी घायल हो गए हैं। निर्माता विक्की जैन ने एक बातचीत में अपनी इस फिल्म के बारे में काफी कुछ कहा।
फिल्म पर क्या बोले विक्की?
फिल्म के निर्माता विक्की जैन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि नुसरत के चोटिल होने के चलते फिल्म की शूटिंग अचानक रुक गई, जबकि उन पर दो गाने फिल्माए जाने बाकी थे। विक्की ने कहा, ‘वैसे तो नुसरत ने फिल्म के लिए अपना हिस्सा पूरा कर लिया है पर हमें दो गाने फिल्माने बाकी हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और उनके ठीक होने का इंतजार करेंगे ताकि वे प्रमोशन में हमारे साथ जुड़ सकें। हालांकि, हमने अगस्त-सितंबर में ज्यादातर शूटिंग पूरी कर ली थी, लेकिन अब हम इस फिल्म को अगले साल रिलीज करेंगे।’