जैसे जैसे टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर के रिलीज़ के दिन नज़दीक आते जा रहे हैं, फिल्म के निर्माता इसके टीज़र और ट्रेलर को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। इसीके साथ फिल्म का पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म के निर्माता करण जौहर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है "2019 का बैच तैयार हो चुका है और इस बार यह और भी बड़ा होने वाला है।" जिसके बाद फिल्म के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा ने भी इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा " अब तक की सबसे बड़ी प्रतियोगिता के गवाह बनने के लिए तैयार हो जाइए।"
इस पोस्टर में टाइगर हमारी तरफ पीठ करके खड़े हैं और कॉलेज के गेट से एंट्री कर रहे हैं, वहीं इस गेट पर लिखा है "Take The Challenge" यानी तैयार हो जाइए चुनौतियों के लिए। इसके बाद धर्मा प्रोडक्शंस ने एक और पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में साफ दिखाई पड़ रह है की एक लड़की दूसरे लड़के पैर पर अपना पैर रख रही है, यानी इस बार लड़के और लड़कियों के बीच भी प्रतियोगिता देखने को मिलेगी।
निर्देशक पुनीत को ट्वीट
student of the year 2
- फोटो : मुंबई ब्यूरो
इससे पहले फिल्म के निर्माता करण जौहर ने निर्देशक पुनीत को ट्वीट किया था, कि मैं स्टूडेंट ऑफ द इयर की फ्रैंचाइज़ तुम्हें सौंप के बहुत खुश हूं। क्या हम सभी को स्टूडेंट ऑफ द इयर के तीसरे अध्याय के बारे में भी बता दें? । जिसपर पुनीत ने लिखा, धन्यवाद करण आपने मुझ पर इतना विशवास किया। आप हमेशा इस फ्रैंचाइज़ के प्रधान अध्यापक और सबसे पहले छात्र रहेंगे।
बता दें कि स्टूडेंट ऑफ द इयर की पहली फिल्म को करण ने खुड डायरेक्ट किया था, जिसके बाद इस बार इस सीक्वल को पुनीत ने डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर से तारा सुतारिया और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे हिन्दी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं।