फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या होती हैं वेब सीरीज, क्यों बढ़ रही डिमांड जो फिल्में और सीरियल्स भी छोड़ रहीं पीछे

Tue, 09 Apr 2019 05:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
web series - फोटो : netflix
विज्ञापन

बीते दो सालों पर गौर करें तो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज ने धमाल मचा दिया है। इसकी एक वजह ये है कि कहानियों के साथ प्रयोग हो रहा है और नए कंटेट ने दर्शकों के बीच विकल्प दिया है। टीवी से अलग यहां सास-बहू का घिसा-पिटा ड्रामा नहीं है और ना ही लंबे-लंबे ब्रेक। हालांकि अभी भी दर्शकों का एक बड़ा वर्ग है जो वेब सीरीज से अछूता है। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि क्या होती है वेब सीरिज और क्यों बढ़ रही है लगातार इसकी मांग।  

विज्ञापन

Sacred Games - फोटो : netflix
वेब सीरीज क्या है
फिल्मों और टीवी सीरियल से इतर वेब सीरीज में 8-10 एपिसोड होते हैं। यह सीरीज अलग-अलग कहानी पर आधारित होती हैं। एक एपिसोड 25 से 45 मिनट तक के होते हैं। ये वेब सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई बार एक साथ लॉन्च कर दिए जाते हैं, तो वहीं कई बार हर हफ्ते एक एपिसोड लॉन्च होता है।

breathe - फोटो : file photo
कंटेट में नयापन
टीवी चैनलों की बात करें या फिल्मों की कहानी अक्सर एक ही विषय के इर्द-गिर्द कहानी घूमती रहती है। जबकि वेब सीरीज में कंटेट सबसे बड़ा हथियार है। यहां प्रोड्यूसर-डायरेक्टर को बोल्ड कंटेट से लेकर कई ऐसे मुद्दों पर सीरीज बनानी की छूट होती है जिन्हें फिल्मों या सीरियल्स में आमतौर पर नहीं दिखाया जाता। खासकर ये युवाओं के लिए एक बेहतर माध्यम है जो फिल्मों में नाच-गाने और फैमिली ड्रामे से अलग कहानियां देखना चाहते हैं।

inside edge - फोटो : file photo
सेंसर की कैंची नहीं
फिल्मों में जब भी बोल्ड या एडल्ट कंटेट होता है तो प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को सेंसर बोर्ड से उलझना पड़ता है। जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सेंसर जैसा कुछ नहीं है। हाल ही में अनुराग कश्यप की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स बहुत चर्चा में रही। अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो जब भी कोई फिल्म बनाते हैं उसके बाद एक महीने तक वो सेंसर बोर्ड के चक्कर लगाते रहते हैं जबकि वेब सीरीज रिलीज होने के बाद वो फ्री हैं और रिलैक्स महसूस कर रहे हैं।

Zakir Khan - फोटो : social media
हर दिन बढ़ रही डिमांड
टेलीकॉम कंपनियों के फ्री इंटरनेट देने की वजह से भी दर्शकों के लिए ये वेब सीरीज देखना आसान हो गया है। आज के दौर में युवाओं के पास समय की कमी होती है ऐसे में वो फोन में इसे कभी भी देख सकते हैं।
विज्ञापन

Pankaj tripathi - फोटो : file photo
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का भी लगाव
वेब सीरीज की लोकप्रियता को बॉलीवुड सितारों ने भी भांप लिया है। सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ऋचा चड्ढा, विवेक ओबेराय, अली फजल और पंकज त्रिपाठी जैसे कई बड़े नाम हैं, जिन्होंने वेब सीरीज के जरिए खूब लोकप्रियता पाई। केेवल सितारे ही नहीं बॉलीवुड डायरेक्टर्स भी इस ओर तेजी से रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें