फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्त्री 3: कब रिलीज होगा फिल्म का तीसरा पार्ट? प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने दी जानकारी; फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Wed, 30 Sep 2026 10:51 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Stree 3 Release Date: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की पॉपुलर हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘स्त्री’ का तीसरा पार्ट जल्द आने वाला है। जानिए कब रिलीज होगा अगला पार्ट। 
विज्ञापन
कब रिलीज होगी स्त्री 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘स्त्री’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने ‘स्त्री 3’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। जानिए कब आएगा तीसरा भाग। 
विज्ञापन


कब आएगा फिल्म का तीसरा पार्ट? 
‘स्त्री 2’ साल 2024 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इसके बाद से ही फैंस ‘स्त्री 3’ का इंतजार कर रहे हैं।

पीटीआई के मुताबिक, FICCI FRAMES के दूसरे दिन दिनेश विजान ने फिल्म को लेकर कहा कि अमर कौशिक ने इसकी कहानी पूरी कर ली है। फैंस का इंतजार खत्म करते हुए दिनेश ने बताया है कि ‘स्त्री 3’ साल 2028 में सिनेमाघरों में आएगी। 
विज्ञापन

'स्त्री 3' - फोटो : सोशल मीडिया
2028 में स्वतंत्रता दिवस या क्रिसमस...
दिनेश विजान ने यह भी कहा कि वह फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं देना चाहते, क्योंकि अमर कौशिक उन्हें स्पॉइलर देने के लिए डांटते हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों को फिल्म में वह सब कुछ देखने को मिलेगा, जो उन्होंने पिछली फिल्मों में पसंद किया है। हालांकि, कहानी कहां से शुरू होगी और कहां खत्म होगी, यह पूरी तरह नया सरप्राइज होगा।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ‘स्त्री 3’ को 2028 में स्वतंत्रता दिवस या क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जा सकता है।
विज्ञापन

स्त्री 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
पहले ‘महावतार’ पर काम करेंगे अमर कौशिक
‘स्त्री 3’ से पहले निर्देशक अमर कौशिक अपनी अगली फिल्म ‘महावतार’ पर काम करेंगे। यह फिल्म भगवान परशुराम की कहानी पर आधारित होगी, जिसमें विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

दिनेश विजान ने बताया कि अमर कौशिक ‘स्त्री’ और इस हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा हैं। वह जनवरी के अंत में ‘महावतार’ पर काम शुरू करेंगे और इसे जून तक पूरा करने की योजना है। इसके बाद अगले साल के अंत तक ‘स्त्री 3’ की शूटिंग शुरू हो सकती है।

‘महावतार’ का निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स कर रही है और इसकी कहानी निरेन भट्ट ने लिखी है। वहीं अब ‘स्त्री 3’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- नई नवेली: 'भाभी डायन है?' यामी गौतम की आने वाली फिल्म का ट्रेलर रिलीज; कॉमेडी-रहस्य और एक्शन से भरी दिखी कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें