क्या शिफ्ट होंगी नए घर में?
श्रद्धा कपूर अभी अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री अब इस घर में शिफ्ट हो सकती हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा कपूर ने साल 2024 में जुहू के हाई एंड रेजिडेंशियल टावर में 6 लाख रुपये प्रति महीने पर एक लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिया था। यह अपार्टमेंट एक साल के लिए लीज पर लिया गया था। और अभिनेत्री ने एडवांस में 72 लाख रुपये दिए थे। इसमें 4 पार्किंग एरिया भी शामिल थे।
यह खबर भी पढ़ें:
Saif Ali Khan: हमले के बाद पहली बार सामने आए सैफ, खुद चलकर मीडिया से मिलने आए; जताया आभार
स्त्री 2 ने पहुंचाया करियर की बुलंदी पर
श्रद्धा कपूर ने कई चर्चित फिल्मों में काम किया है, मगर स्त्री फ्रेंचाईजी ने उनके करियर को नई बुलंदियों पर पहुंचाया है। उन्होंने तीन पत्ती ने डेब्यू किया था इसके अलावा उन्होंने 'आशिकी 2', 'बागी', 'छिछोरे' और 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों में काम किया है। सोशल मीडिया पर श्रद्धा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। श्रद्धा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। कथित रूप से वे राहुल मोदी को डेट कर रही हैं।
संबंधित वीडियो
यह खबर भी पढ़ें:
Saif Ali Khan Stabbing Case: हमलावर ने इसलिए सैफ अली खान की पीठ पर मारा चाकू, पुलिस ने बताया कारण