Saif Ali Khan Attack Case: अभिनेता सैफ अली खान को चाकू घोंपने की घटना के करीब पांच दिन बाद आज मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वे घर लौट आए हैं। उनके आवास 'सतगुरु शरण' के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है।
एक्टर सैफ अली खान पर हुए चाकू से हमले की घटना के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। घटना के करीब पांच दिन बाद वे घर लौटे हैं। इस बीच उनके आवास पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। सैफ अली खान के आवास 'सतगुरु शरण' के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
सैफ अली खान के घर के बाहर तैनात पुलिस बल, करीना कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लीलावती में चला उपचार
सैफ अली खान पर उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर में चाकू से हमला किया गया। चोरी के इरादे से घर में दाखिल हुए हमलावर ने एक्टर पर चाकू से कई वार किए, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए। एक्टर घटना के बाद लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी कई घंटे सर्जरी चली। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। सैफ अली खान को उनकी पत्नी व अभिनेत्री करीना कपूर अस्पताल लेने पहुंचीं।
परिवार की सुरक्षा का खास ख्याल
करीना कपूर कार में बैठी नजर आईं। इस दौरान वे किसी से फोन पर बात करती दिखीं। अभिनेत्री की कार में आगे की सीट पर पुलिसकर्मी भी नजर आया। कहा जा सकता है कि हमले के बाद करीना और सैफ के परिवार की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसके चलते सैफ के घर के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी गई है।
हमले में आईं गंभीर चोट
सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह हमलावर ने चाकू से हमला किया। एक्टर के कई गंभीर चोट आईं। उनके हाथ और गर्दन के अलावा रीढ़ की हड्डी में भी गंभीर चोट लगी। सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने नुकीली चीज उनकी रीढ़ की हड्डी से निकाली। सैफ अली खान इस घटना के बाद ऑटो से लीलावती अस्पताल पहुंचे। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। और घर लौट आए हैं।